सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो खूब पंसद किए जाते हैं। हाल में एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चिंपाजी शेर के बच्चे को दूध पिला रहा है। ये वीडियो इतना प्यारा है कि देखते ही देखते  वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में देख सकते है कि कैसे शेरनी का बच्चा भूख से व्याकुल होता है लेकिन चिंपाजी से ये देखा नहीं जाता है। फिर चिंपाजी बड़े ही प्यार से शेरनी के बच्चे को दूध बोतल से पिलाता है। भूख से व्याकुल शेरनी का बच्चा भी गट-गट करके दूध पिने लगता है। चिंपाजी को बच्चे को देख ममता जाग उठता है और वो उसके माथे पर किस कर लेता है।

इस प्यारी वीडियो को ट्वीटर पर ‘वेलकम टू नेचर’ नाम के एक पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को लोग बेहद पंसद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को 10 हजार आठ सौ लोगों ने पसंद किया है और 2 हजार सात सौ लोगों ने शेयर किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ