Abhinav Arora Latest Video: दिल्ली के 10 वर्षीय स्वघोषित आध्यात्मिक वक्ता और कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी इस वीडियो में वे मजाकिया लहजे में दिख रहे हैं। वे उन लोगों को जवाब दे रहे हैं, जो किसी न किसी बात को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर अभिनव का मजाक उड़ाते हैं। वीडियो में सीधे अभिनव अरोड़ा खुद को ट्रोल करने वाले लोगों को संबोधित करते हैं। अभिनव दावा करते हैं कि वे अपनी आध्यात्मिक सामग्री और हिंदू परंपराओं के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।
यह भी पढ़ें:हाशिम बाबा गैंग का बदमाश सोनू एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का इनामी डबल मर्डर में वांछित
सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्सर उनको कपड़ों, खाने-पीने की चीजों और यात्राओं को लेकर ट्रोल करते हैं। ‘बाल संत’ नए वीडियो में यूजर्स का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि जब मैं लस्सी पीता हूं तो मुझे ट्रोल करते हो। वृंदावन की पानी पुरी खाता हूं तो कहते हो कि इसमें प्याज है। अब मैं नारियल पानी का सेवन कर रहा हूं। मुझे ये बताओ कि अब कौन सा ट्रोल लेकर आ रहे हो। अभिनव की टिप्पणी से स्पष्ट है कि यूजर्स की नकारात्मक टिप्पणियों से भी वे आकर्षित होते हैं।
यह भी पढ़ें:नोएडा से अमेरिकंस को लगा रहे थे चूना, फर्जी कॉल सेंटर से 76 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अब यूजर्स के बीच भी बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग उनके समर्थन में कमेंट कर रहे हैं, जबकि कुछ इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस साल की शुरुआत में अभिनव अरोड़ा चर्चा में आए थे। उन्होंने कई यूट्यूबर्स के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। अरोड़ा ने 7 YouTubers के खिलाफ उत्पीड़न और मानहानि के आरोप लगाते हुए केस दायर किया था।
10 लाख लोग करते हैं फॉलो
बता दें कि अभिनव को इंस्टाग्राम पर लगभग एक मिलियन (10 लाख) लोग फॉलो करते हैं। वे त्योहार मनाते, धार्मिक गुरुओं से बात करते और शास्त्र पढ़ने के वीडियो अपलोड करते हैं। उन्हें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत के सबसे कम उम्र के आध्यात्मिक वक्ता के तौर पर सम्मानित कर चुके हैं। आध्यात्मिक कार्यों की वजह से उनको खूब पहचान मिली है। उनके पिता तरुण राज अरोड़ा हैं, जो एक मशहूर उद्यमी, लेखक और TEDx वक्ता के मार्गदर्शक के तौर पर जाने जाते हैं। अरोड़ा परिवार पहले फालूदा एक्सप्रेस आइसक्रीम का बिजनेस करता था। बाद में अपना ध्यान आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर कर लिया।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
15 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
17 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
18 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
19 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines