Video: कई महीने पहले एक 17 साल के लड़के ने अपनी गाड़ी से एक बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत हो गई थी। इस मामले पर काफी बवाल हुआ, नाबालिग की ड्राइविंग को लेकर आक्रोश का माहौल बन गया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह स्कूटी चलाती दिख रही है। इस वीडियो में लड़की के पीछे उसके पिता भी बैठे दिख रहे हैं। ये वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। हालांकि ये वीडियो यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है।
स्कूल की ड्रेस में बच्ची ने चलाई स्कूटी
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्ची अपने पिता के साथ स्कूटी पर नजर आ रही है। जिसको देखकर कहा जा सकता है कि ये स्कूल से वापस आ रही है। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने इसे कैप्शन दिया ‘छत्रपति संभाजीनगर से चौंकाने वाली तस्वीर’। इस वीडियो के वायरल होने की वजह ये है कि यहां पर बच्ची स्कूटी ड्राइव कर रही है। इस दौरान न तो उस बच्ची ने हेलमेट पहन रखा है और न ही उसके पिता ने। बच्ची के पीछे बैठे पिता काफी खुश नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Video: ट्रेन के AC कोच में जहरीला सांप, देखकर यात्री गए कांप, जानें क्या बोला रेलवे?
वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा
इस वीडियो के सामने आने के बाद बहुत से यूजर्स इसकी आलोचना कर रहे हैं। कई ने इसे पिता की लापरवाही बताया। एक यूजर ने लिखा ‘कृपया अपने बच्चे से नफरत न करें। माता-पिता को जिम्मेदार होने की जरूरत है। दूसरा लिखता है ‘इसी की वजह से इतने हादसे होते हैं। एक ने लिखा कि मुझे नहीं पता कि यह किस तरह की पेरेंटिंग है? तीसरे ने सेफ्टी पर सवाल उठाते हुए लिखा हेलमेट कहां है सर? न खुद पहनना न बेटी को पहनना है। हालांकि, दूसरी तरफ कुछ लोगों इस वीडियो को अपना प्यार भी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Viral Video: न कोई डांस, न कोई अदाएं; ऐसा क्या किया कि चंद घंटों में मिले करोड़ों व्यूज
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
48 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines