Hospital Nurse Reel Viral: रील का नशा लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाने के लिए लोग अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं। अस्पताल में नर्स का काम बेहद महत्वपूर्ण होता है ऐसे में नर्स अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में ही रील बनाने लगें तो सवाल तो उठेगा। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, रील बनाने के बाद तीन नर्स बुरी तरह फंस गई हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी का है वीडियो
वीडियो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे बड़े DKS शासकीय सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। यहां तीन नर्स एक रील में नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये जहां रील बना रही हैं, वह कोई आम जगह नहीं बल्कि अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर है।
सोशल मीडिया पर यह रील वायरल हो गई तो लोग सवाल उठाने लगे और कार्रवाई की मांग करने लगे। वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तीनों पर कार्रवाई की है और उन्हें हटा दिया है। वीडियो पर अन्य लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रील बनाना गलत नहीं है, लेकिन ऑपरेशन थिएटर में बनाना क्या सही है? एक ने लिखा कि ये कोई अपराध भी नहीं है, अगर पैरा स्टॉफ टेंशन में रहेगा,तो मरीज को ज्यादा दिक्कत होगी। एक ने लिखा कि मैं इनकी रील पर आपत्ति नहीं करता लेकिन ऑपरेशन थियेटर में रील वगैरह बनाना ठीक नहीं है। ये सवालों के घेरे में है। आपके पास टाइम हो तो आप अन्य जगह रील बनाइए।
एक ने लिखा कि क्या ये मनोरंजन नहीं कर सकते, इन्होने अस्पताल में रील बनाकर गलती है तो एक चेतावनी दी जा सकती थी। एक ने लिखा कि रील बनाना एक मानसिक बीमारी बन चुका है। एक अन्य ने लिखा कि किसी भी चीज का सही प्रयोग अच्छा है मगर वह दिमाग से किया गया हो। अब अस्पताल में रील बनाएंगी तो दिक्कत तो होगी ही।
यह भी पढ़ें : ना बाथरूम, ना किचन और किराया 1 लाख रुपए महीना; देखिए NY के ‘सबसे छोटे’ घर का वीडियो!
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इन लोगों को कई बार चेतावनी दी गई थी लेकिन उसे गंभीरता से नहीं ले रही थीं, अब वीडियो वायरल हुआ तो उन्हें हटा दिया गया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines