Raipur BJP Leader Video Viral : छत्तीसगढ़ के रायपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को लेकर भाजपा नेता को ट्रोल किया गया तो उन्होंने इसे झूठा बता दिया लेकिन कांग्रेस ने एक चाल और चली और सबूत को ही मीडिया के सामने पेश कर दिया। आइये जानते हैं आखिर किस वीडियो को लेकर मचा है बवाल।
भाजपा के पूर्व सांसद सुनील सोनी को पार्टी की तरफ से रायपुर दक्षिण से विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद उनका एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में वह एक मौलाना को Kiss करते दिखाई दिए थे। चुनाव में जब इसे मुद्दा बनाने की कोशिश की गई तो सुनील सोनी ने इससे इनकार कर दिया। इसे फेक बताते हुए यह भी कहा गया कि इसे AI से बनाया गया है।
कांग्रेस के प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे मौलाना
कांग्रेस इसके बाद सबूत को प्रेस कांफ्रेंस में लेकर आ गई। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस ने उन्हीं मौलाना को बुला लिया जिन्हें भाजपा उम्मीदवार Kiss करते दिखाई दिए थे। मौलाना ने कहा कि मुझे पहले उन्होंने गले लगाया और फिर Kiss किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद सुनील सोनी फिर से ट्रोल हो रहे हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भाजपा की क्या हालत हो गई है यार? एक अन्य ने लिखा कि अगर कर भी लिया था तो गलत क्या था? झूठ बोलने की जरूरत क्या थी? एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सच बताया होता तो मामला सुधर जाता लेकिन अब तो बिगड़ चुका है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये उनका व्यक्तिगत जीवन है, उनके और मौलाना जी के बीच का मामला है। इस पर विवाद नहीं किया जाना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा कि मौलाना ने उस समय विरोध नहीं किया तो आज क्यों बवाल कर रहे हैं?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines