हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: पुलिस वैन में सादी वर्दी में दरोगा, कैदियों को जेल ले जाते समय पी बीयर, अब एक्शन की तलवार लटकी

Police Officer Video Viral : सोशल मीडिया पर एक दरोगा का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अगर दरोगा दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Police Officer Video Viral

Police Officer Video Viral : तमिलनाडु के चेन्नई से एक दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है। सादी वर्दी में दरोगा कैदियों को पुलिस वैन से कोर्ट से जेल ले जा रहे थे। इस वैन में अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। दरोगा ने वैन की पीछे सीट पर बैठकर बोतल से बीयर पी। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ही अब दरोगा पर एक्शन की तलवार लटकी हुई है।

सशस्त्र रिजर्व पुलिस के स्पेशल सब-इंस्पेक्टर (SSI) लिंगेश्वरन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कैदियों को जेल से ले जाते समय शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। सेंट थॉमस माउंट सशस्त्र रिजर्व विंग से जुड़े एसएसआई लिंगेश्वरन सादे कपड़ों में पुलिस वैन के अंदर बीयर पी रहे थे।

यह भी पढे़ं : प्रेस-सिगरेट से जलाया, बेरहमी से पीटा और… बाथरूम में मिली 15 साल की लड़की की लाश, तमिलनाडु में खौफनाक वारदात

विज्ञापन

दरोगा के खिलाफ जांच के आदेश

सशस्त्र रिजर्व पुलिस के अधिकारियों ने एसएसआई लिंगेश्वरन के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। यह वीडियो क्लिप पुलिस ड्राइवर के बगल में कप-होल्डर में रखे मोबाइल फोन से रिकॉर्ड की गई थी। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया।

यह भी पढे़ं : 146 यात्रियों से भरी फ्लाइट, अचानक मची चीख पुकार; जानें चेन्नई एयरपोर्ट पर कब और कैसे टला विमान हादसा?

विज्ञापन

जानें दरोगा पर और क्या लगा आरोप?

पुलिस अधिकारियों का आरोप है कि पुलिस वैन में बीयर पीने के साथ ही लिंगेश्वरन पर यह भी आरोप है कि उसने कैदियों को जेल ले जाते समय या जेल से लाते समय अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से अवैध रूप से बात करने की अनुमति दी और उसने कैदियों को अपने मोबाइल फोन से वीडियो कॉल करने की भी मंजूरी दी।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola