हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मेरी शादी करवाओ विधायक जी! पेट्रोल पंप पर वोटर की अनोखी मांग का वीडियो वायरल

BJP MLA Viral Video : भाजपा के एक विधायक से एक पेट्रोल पंप कर्मचारी शादी करवाने की मांग कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन

BJP MLA Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बड़ा दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स  अपने क्षेत्र के विधायक से कह रहा है कि मैंने आपको वोट दिया था, अब आप मेरी शादी करवाओ। शख्स की मांग सुनकर पहले तो विधायक भी सन्न रह गए लेकिन बाद में उन्होंने भगवान से जल्द शादी की प्रार्थना की। थोड़ा सामाजिक पाठ पढ़ाया और चलते बने।

वीडियो महोबा के चरखारी से विधायक डॉ बृजभूषण राजपूत का है। वह पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे तो एक कर्मचारी उनके पास पहुंचा और अपनी शादी कराने की मांग करने लगा। कर्मचारी कह रहा है कि मैंने आपको वोट दिया था, मेरी शादी करवा दो। विधायक ने उससे बात की और जानकारी ली। इसके बाद जाति की बात पर विधायक ने कहा कि ये सामाजिक बुराई है।

शख्स ने विधायक से की शादी करवाने की मांग

बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि आपके भाग्य में जो होगी वो आपको मिलेगी। मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं। मैं भी प्रयास करूंगा क्योंकि आपने मुझे वोट दिया है। इसके बाद विधायक ने कहा कि लड़की वाले पूछेंगे तो क्या बतायेंगे, कितना कमा लेते हो? इस पर शख्स ने कहा कि 6 हजार।

विज्ञापन

वायरल हो गया वीडियो

वीडियो को खुद विधायक ने शेयर किया है और लिखा है कि चरखारी पेट्रोल पम्प में काम करने वाले खरे जी ने कहा-विधायक जी हमारी शादी करा दीजिए। मेरी उम्र 44 साल हो गई है। क्योंकि हमने आपको वोट दिया है। विधायक और पेट्रोल पंप कमर्चारी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : सपा विधायक की गुंडई! SDM को धकेल गाड़ी में बैठाया, मुंह पर रख दी उंगली

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि उसकी शादी करवा दीजिये, बड़ा ही परेशान नजर आ रहा है। एक ने लिखा कि विधायक जी सोचिए आपसे लोग किस-किस तरह की उम्मीद रखते हैं। आपको सभी की उम्मीदों पर खरा उतरना है। एक अन्य ने लिखा कि विधायक जी, आपने उसकी बातें सुन ली। यही बहुत बड़ी बात है. आजकल तो लोग सुनते ही नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola