बच्चों की देखभाल करने वाली आया के नवाबी ठाठ; सोशल मीडिया पर खुद ही बताई लंदन टूर की बात

Women Servant Luxury Life: कनाडा की एक घरेलू नौकरानी इन दिनों खासी चर्चा में है, जो घर पर सिर्फ बच्चों की देखभाल के लिए रखी गई थी और इस रईस परिवार के साथ एकदम इनके सदस्य की तरह पूरे नवाबी ठाठ ले रही है।

Made
विज्ञापन

आम तौर पर घरेलू नौकरानी की सैलरी मामूली होती है, लेकिन बहुत सी जगह ऐसा नहीं है। भारत में लंबे अर्से से एक बात प्रचलित है कि अमेरिकी और यूरोपियन देशों में तो झाड़ू-पोंछे वाली नौकरानियां भी गाड़ियों में चलती हैं। हाल ही में कनाडा की ऐसी ही एक महिला की कहानी सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में है, जो काम से सिर्फ एक आया है और बावजूद इसके लंदन टूर कर आई है। कहा जा रहा है कि उसने ये कहानी खुद ही वायरल की है।

  • कनाडा के प्रिंस एडवर्ड आइलैंड की रहने वाली 24 वर्षीय सैमी विलियम्स है रईस नौकरानी

इन दिनों अपने लाइफस्टाइल के कारण लोगों के बीच काफी चर्चा में चल रही यह नौकरानी कनाडा के प्रिंस एडवर्ड आइलैंड की 24 वर्षीय सैमी विलियम्स है। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमी विलियम्स ने न्यूयॉर्क सिटी में एक आया के तौर पर काम करना शुरू किया। इस नौकरी में विदेश से आए व्यक्ति के घर की देखभाल करनी होती है। जिस परिवार में सैमी काम करता है, वह परिवार बहुत अमीर है और उन्हें सैमी का काम बहुत पसंद है, इसीलिए जब भी ये लोग घर से बाहर जाते हैं तो सैमी को भी अपने साथ ले जाते हैं।

विज्ञापन

सैमी ने बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह 2 हफ्ते के लिए लंदन और पेरिस गई थी। इतना ही नहीं, वह हैम्पटन, मियामी और न्यूयॉर्क भी जा चुकी हैं। इसी तरह सैमी ने भी अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद सोचा था कि वह कोई अच्छी नौकरी ढूंढेगी, लेकिन अब उसे यह नौकरी इतनी पसंद है कि उसने इसे फुलटाइम कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ