हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

चंडीगढ़ में ‘जोंबी’ जैसा दिखा डिलीवरी बॉय, सड़क पर घंटों खड़ा रहने का वीडियो वायरल

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 33B का बताया जा रहा है, जहां एक डिलीवरी बॉय सड़क के बीचों-बीच लंबे समय तक बिना हिले-डुले खड़ा नजर आया. उसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए.

वीडियो में युवक डिलीवरी यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहा है और उसके मुंह में बीड़ी भी है. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह करीब ढाई घंटे तक एक ही जगह पर खड़ा रहा, जैसे उसका शरीर पूरी तरह जड़ हो गया हो. आसपास से गाड़ियां गुजरती रहीं और लोग उसे आवाज लगाते रहे, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

स्थानीय लोगों ने जब उसकी हालत को असामान्य पाया, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ लेकर गई और उसकी मेडिकल जांच करवाई जा रही है.

विज्ञापन

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कुछ लोग इसे खतरनाक ड्रग्स के असर से जोड़ रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे मानसिक या स्वास्थ्य समस्या भी बता रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे ‘जोंबी जैसी स्थिति’ बताया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

फिलहाल यह साफ नहीं है कि युवक की यह हालत किसी नशे के कारण हुई या किसी अन्य वजह से. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. लेकिन इस घटना ने लोगों के बीच चिंता जरूर बढ़ा दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola