फेस्टिवल सीजन में हर जगह सेलिब्रेशन का माहौल है. ऑफिस में दिवाली पार्टी हो रही हैं, बाजारों में भी अलग ही रौनक है. इस बीच चंडीगढ़ की एक लड़की का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. लड़की ने अपने ऑफिस की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड गाने पर डांस किया, जिसे इंस्टाग्राम पर करीब 20 मिलियन बार देखा गया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके शानदार डांस स्टेप्स, एथनिक ड्रेस और प्यारी सी स्माइल की जमकर तारीफ की है.
वीडियो वायरल
ओशीन पांडिया नामक महिला ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ”ऑफिस दिवाली पार्टी में एक डांस तो बनता है.” नीले और हरे रंग के खूबसूरत सूट में ओशीन ने अचानक इशकजादे फिल्म के गाने ‘झल्ला वल्लाह’ पर डांस करना शुरू कर दिया. इस दौरान ओशीन के सहकर्मियों ने उनका हौसला बढ़ाया. कुछ लोग उनके साथ आकर डांस करने लगे, जबकि बाकी ने इस पल को रिकॉर्ड कर लिया. उनकी क्यूट स्माइल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच. वहीं, कई लोगों ने मजाक-मजाक में ये भी कह दिया कि वो जरूर ऑफिस में सबकी क्रश होगी.
लोगों ने की सराहना
वीडियो में ओशीन के साथ-साथ उनके को-वर्कर्स भी हिंदुस्तानी पहनावे में नजर आए. उन्होंने रंग-बिरंगे कुर्ते-पजामे पहनकर पार्टी की रौनक बढ़ाई. ओशीन के वीडियो को काफी सराहना मिली है और कई दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में ओशीन के डांस स्टेप्स और उनके त्योहार वाले पहनावे की तारीफ की है. इस वीडियो ने वर्किंग प्लेस पर दिवाली के जश्न के माहौल में और भी उत्साह भर दिया है, जहां सहकर्मी अक्सर संगीत, नृत्य और बाकी उत्सवों के लिए एक साथ आते हैं.
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
9 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
11 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines