---विज्ञापन---

चोरी के मामले में पुलिस ने मारा छापा तो इस स्थिति में मिले जोड़े, कमरों में हो रहा था गंदा काम

Chandauli Police : चंदौली में जब पुलिस ने एक चोरी के मामले की जांच के लिए एक घर में छापेमारी की, तो अंदर का नजारा देख सब हैरान रह गए। कमरे के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में लड़के और लड़कियां मिलीं।

Chandauli Police : चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस ने जब एक मकान में दबिश दी तो वहां एक और मामला सामने आ गया। मामला चंदौली का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, SP नेता के घर में चोरी हुई थी। इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही थी लेकिन इसी बीच पुलिस को एक हैरान करने वाली जानकारी पता चल गई।

बताया जा रहा है कि चंदौली में मढ़िया गांव स्थित सपा नेत्री गार्गी सिंह पटेल के घर में चोरी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गांव के ही एक घर के बारे में जानकारी मिली कि यहां बाहरी लोगों का आना जान लगा रहता है। पुलिस ने यहां दबिश दी तो वहां दो लड़कियां और दो लड़के आपत्तिजनक स्थिति में मिले। बताया जा रहा है कि मकान गोपाल पटेल नाम के शख्स का था और वहां 2 कॉल गर्ल व 2 ग्राहक मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---

कमरे का नजारा देख हैरान रह गए पुलिसकर्मी

बताया जा रहा है कि पकड़ी गई दोनों युवतियां बिहार के छपरा की रहने वाली हैं और लड़के महाबलपुर और बंगाल के हैं। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि यहां बंगाल और बिहार से लड़कियां लाई जाती है और वाराणसी में डिमांड के अनुसार होटलों में भेजा जाता था।

---विज्ञापन---

मकान में चलता था सेक्स रैकेट 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोपाल पटेल ने अपना मकान किराए पर दिया है। इस मकान में बंगाल, बिहार से अनजान लड़के और लड़कियां आते-जाते रहते हैं। जांच के लिए जब जलीलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अमित सिंह दल बल के साथ यहां मौजूद लोगों से पूछताछ के लिए पहुंचे तो नजारा देख हैरान रह गए। यहां तो सेक्स रैकेट चलता था।

यह भी पढ़ें : अमेरिका में 90 फीट ऊंची हनुमान मूर्ति का क्यों हुआ विरोध? लोगों ने काटा बवाल

---विज्ञापन---

यह भी जानकारी सामने आई है कि मढ़िया गांव में सपा के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल का घर है। कुछ दिन पहले ही उनके घर से लाखों रुपए मूल्य के जेवरात और नगदी की चोरी हुई थी। पुलिस इसी मामले की जांच के लिए एक घर में पहुंची तो सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ।

First published on: Aug 28, 2024 01:34 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola