नई दिल्ली: केक एक बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाने वाला डिज़र्ट है जिसको बर्थडे, सालगिरह, इंगेजमेंट या कोई भी खास ऑकेजन को सेलिब्रेट करने के दौरान बनाया जाता है। केक के बिना ये ऑकेजन अधूरे से लगते हैं। ऐसे में अगर आप केक की कोई अलग वैराइटी ट्राई करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कॉफी केक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसकी एक खास बात ये है कि एगलेस केक रेसिपी है। इसका स्वाद आपको और बच्चों को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं कॉफी की मदद से डिलीशियस केक बनाने की रेसिपी-
कॉफी केक बनाने की सामग्री-
-मैदा 2 कप
-दही 3/4 कप
-चीनी 1/4 कप पिसी हुई
-वैनिला एसेंस 1 छोटा चम्मच
-मिल्क चॉकलेट 1 कप
-रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल 1/3 कप
-अखरोट 1 कप
-बेकिंग सोडा 1 छोटा चम्मच
-बटर 2 बड़े चम्मच
-कॉफी पाउडर 4 छोटे चम्मच
-बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच
-व्हिप क्रीम 4 बड़े चम्मच
-नमक चुटकी भर
-गर्म पानी 1/2 कप
-फ्रेश क्रीम 1 कप
कॉफी केक बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में दही लें।
फिर आप इसमें चीनी और बेकिंग सोडा डालें और अच्चे से मिला लें।
इसके बाद आप इस मिक्चर को अच्छी तरह से सेट होने के लिए अलग रख दें।
फिर आप एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और चुटकी भर नमक डालें और छन्नी से छानकर अलग रख दें।
इसके साथ ही आप इसमें 3 छोटे चम्मच कॉफी पाउडर और गर्म पानी डालें और अच्छे से मिलाकर अलग रखें।
फिर आप दही वाले मिश्रण में वैनिला एसेंस और कॉफी लिकर डालें और मिक्स करें।
इसके बाद आप इस मिक्चर को सूखी सामग्री में डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर आप इसके ऊपर से रिफाइंड ऑयल डालें और फिर से एक बार और मिक्स करें।
इसके बाद आप इस तैयार बैटर को केक टिन में डालें और इसके ऊपर से अखरोट डालकर बेक करें।
फिर आप एक कढ़ाई में फ्रेश क्रीम, कॉफी पाउडर, मिल्क चॉकलेट और बटर डालें और गर्म कर लें।
इसके बाद आप इसे ठंडा करके एक स्क्वीज बोतल में भर लें।
फिर आप दूसरी तरफ आइसिंग के लिए व्हिप क्रीम में कॉफी लिकर डालकर अच्छे से फेंट लें।
इसके बाद आप आधी क्रीम को पाइपिंग बैग में भरकर आधी को आइसिंग के लिए रख लें।
फिर आप केक को बोर्ड में शिफ्ट करके दो अलग भागों में बांट लें।
इसके बाद आप बेस पर क्रीम लगाएं अच्छे से फैला लें।
फिर आप इसके ऊपर दूसरा बेस रखकर क्रीम डालें और स्मूथ तरीके से फैलाएं।
इसके बाद आप इसमें तैयार गनाश को डालकर फैलाएं।
फिर आप इसको व्हिप क्रीम और अखरोट से गार्निश करके सर्व करें।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
20 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines