CBI Case : सबसे अधिक चुनावी चंदा देने वाली कंपनियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मेघा इंजीनियरिंग का नाम था। अब मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है। इस मामले में CBI ने केस भी दर्ज कर लिया है।
आठ लोगों पर दर्ज हुआ केस
CBI ने NISP के लिए ₹ 315 करोड़ की परियोजना में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, NMDC आयरन एंड स्टील प्लांट और इस्पात मंत्रालय से जुड़े कुल आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई को एक शिकायत मिली कि NISP और NMDC के आठ अधिकारियों और मेकॉन लिमिटेड के दो अधिकारियों ने एमएनडीसी द्वारा मेघा इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रियल लिमिटेड को भुगतान के बदले रिश्वत ली थी। इसी मामले को लेकर CBI ने FIR दर्ज की है।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जगदलपुर स्टील प्लांट से जुड़े कायों के संबंध में मेघा इंजीनियरिंग के 174 करोड़ रुपये के बिल को मंजूरी देने में लगभग 78 लाख रुपये की कथित रिश्वत ली गई। इसमें शामिल होने का आरोप एनआईएसपी और एनएमडीसी के आठ अधिकारियों और मेकॉन के दो अधिकारियों पर भी लगा है।
यह भी पढ़ें : 33 कंपनियों को घाटा फिर भी BJP को दिए 400 करोड़? Electoral Bonds पर संजय सिंह के विस्फोटक दावे
हाल ही में सामने आए आंकड़ों में पता चला कि मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड चुनावी बॉन्ड की दूसरी सबसे बड़ी खरीदार थी। पामिरेड्डी पिची रेड्डी और पीवी कृष्णा रेड्डी द्वारा प्रवर्तित MIIL की तरह से 966 करोड़ रुपये के बांड खरीदे गए थे।
मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने भाजपा को सबसे अधिक चुनावी चंदा दिया था, जो लगभग 586 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही बीआरएस को 195 करोड़ , डीएमके को 85 करोड़ और वाईएसआरसीपी को 37 करोड़ , टीडीपी को करीब 25 करोड़ और कांग्रेस को 17 करोड़ रुपये मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की तरफ से दिए गए थे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines