Caught on Camera : सिंक होल में डूब गई कार, फिल्मी स्टाइल में बची मां-बच्चे की जान; देखें वीडियो

Caught on Camera : कार में सवार मां के साथ बच्चा भी सिंक होल में समा गया लेकिन नाटकीय ढंग से दोनों की जान बचा ली गई! सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद हुई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Caught on Camera

Caught on Camera : सीसीटीवी में कई बार ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं, जिस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। एक चौंकाने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। घटना में एक 43 साल की महिला अपने पांच साल के बच्चे के साथ सिंक होल में डूबने लगी। महिला कार में सवार सवार थी, कार पूरी तरह सिंक होल में समा गई। हालांकि नाटकीय ढंग से दोनों की जान बचा ली गई।

विज्ञापन

घटना रोमानिया के बुखारेस्ट में हुई है। महिला अपने बच्चे को कार से किंडरगार्टन में छोड़ने जा रही थी। अचानक सड़क धंस गई और कार समेत दोनों गहरे गड्ढे में गिरने लगे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार खड़ी करने के बाद महिला बाहर निकली और पीछे का दरवाजा खोलकर बच्चे को बाहर निकालने लगी लेकिन इसी दौरान सड़क धंस गई।

विज्ञापन

गड्ढे में कार समा गई और बच्चा भी कार के साथ ही गड्ढे में गिर गया। महिला बाहर थी लेकिन बच्चे को बचाने के लिए वह भी गड्ढे में कूद पड़ी। इतनी देर में मदद के लिए कई लोग वहां पहुंच गए। महिला और बच्चे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों की जान बच गई लेकिन महिला बुरी तरह डर गई थी।


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह जमीन पर बैठकर बच्चे से चिपक गई। पुलिस के साथ ही इमरजेंसी सुविधाएं तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए पहुंची। महिला को मौके पर ही चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन उसे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि बच्चे और महिला दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी। हालांकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

विज्ञापन

पास में ही लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआत में दावा किया जा रहा है कि शायद नीचे पाइप बिछाई गई, उसी जगह पर खड़े बड़े वाहन और कार के वजन को एक साथ सड़क नहीं झेल पाई होगी और धंस गई होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ