हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: देखें कैसे ‘टाइटैनिक’ जैसा हादसा होने से बचा? बर्फ के पहाड़ से टकराने से बचा जहाज

Carnival Cruise Ship Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक क्रूज जहाज बर्फ के पहाड़ से टकराने से बाल बाल बच गया। इस घटना का वीडियो देखने के बाद लोग इसकी तुलना टाइटैनिक कर रहे हैं।

विज्ञापन

Carnival Cruise Ship Viral Video : टाइटैनिक के डूबने की कहानी आपको पता है? कैसे जहाज समुद्र में बर्फ के पहाड़ से टकराया था और फिर वह डूब गया था। इस भीषण हादसे को चर्चा आज भी होती है। हाल ही में अलास्का के ट्रेसी आर्म फजॉर्ड फिर एक टाइटैनिक जैसा हादसा हो सकता था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।

अलास्का के ट्रेसी आर्म फजॉर्ड में कार्निवल क्रूज जहाज यात्रा के दौरान एक बड़े बर्फ के टुकड़े से टकरा गया। गनीमत रही है कि जहाज पर इसका कुछ असर नहीं पड़ा और जहाज बिना किसी क्षति के बच निकला। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि क्रूज पर सवार यात्रियों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इसकी तुलना टाइटैनिक हादसे से कर रहे हैं। वहीं इस घटना के बारे में कार्निवल क्रूज लाइन की तरफ से बताया गया है कि घटना पांच सितंबर को हुई थी, इस घटना में जहाज को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था बर्फ के टुकड़े से टकराने के बाद, जहाज बिना किसी रुकावट के वह आगे बढ़ता रहा और दस तारीख को वाशिंगटन पहुंच गया।

विज्ञापन

टाइटैनिक से तुलना कर रहे हैं लोग

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जहाज बर्फ के टुकड़े से टकराया नहीं है बल्कि प्यार से टच करके चला गया। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि बड़ी घटना हो सकती थी लेकिन स्थिति को संभाल लिया गया और कोई क्षति नहीं हुई। एक ने लिखा कि हिमखंड के इतने करीब से जहाज को नहीं जाना चाहिए था। जहाज के ब्रिज पर कई लोग तैनात रहते हैं जो यही सुनिश्चित करते हैं कि ऐसी कोई घटना न हो।

यह भी पढ़ें :  चंदन के पेड़ से क्यों लिपटे रहते हैं जहरीले सांप? जानिए इसके पीछे चौंका देने वाले कारण

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि ये तो दिमाग चकरा देने वाली घटना है। एक अन्य ने लिखा कि थोड़ी सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना ही सकती थी। एक ने लिखा कि सोचिये ये लापरवाही कैसे हुई? कहीं ऐसा तो नहीं है कि इस क्रूज पर सवार सभी लोग मस्ती में डूबे रहते हैं। चालक दल होश में नहीं था क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola