खतरनाक स्टंटबाजी देख कांप जाएंगे; लाल बत्ती, 100 की स्पीड, खुला दरवाजा और बल खाती SUV

Car Stunt Video Viral: खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। मामला दिल्ली का है और पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की है। आरोपी ने स्टंटबाजी करने के मकसद से कार की नंबर प्लेट भी हटा दी थी, लेकिन पुलिस ने फिर भी उसे ट्रेस कर लिया।

Car Stunt Video Viral Delhi Police Seized SUV

खाली सड़कों पर SUV के साथ स्टंटबाजी करते शख्स का वीडियो सामने आया है।

Car Stunt Video Viral Rajouri Garden Delhi: 100 की स्पीड पर थी कार और दरवाजा खुला हुआ था। ड्राइवर म्यूजिक की धुनों पर मस्ती में झूम रहा था और SUV सड़क पर इधर उधर बल खाती दौड़ती जा रही थी। कार की नंबर प्लेट भी नहीं थी, लेकिन लोगों ने जब SUV सवार की यह खतरनाक स्टंटबाजी देखी तो लोगों के रौंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन

उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में पुलिस को भी टैग किया गया। वायरल होता हुआ वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो अधिकारियों ने SUV को ट्रेस करके उसके मालिक का पता लगाया और कार का जब्त करके स्टंटबाजी कर रहे ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया

मामला दिल्ली का है। स्टंटबाजी नजफगढ़ रोड पर राजौरी गार्डन के पास की जा रही थी। पुलिस ने वीडियो देखकर मामले में संज्ञान लिया। रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन (RWA) राजौरी गार्डन ने लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 279 के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपी पर जानबूझ कर SUV की नंबर प्लेट छिपाने का आरोप भी है। पुलिस का कहना है कि उसने स्टंटबाजी करने के मकसद से ही कार की नंबर प्लेट हटाई होगी, ताकि कोई पीछे से वीडियो बना ले तो नंबर प्लेट कैप्चर होने पर वह ट्रेस न हो।

स्टंटबाजी जानलेवा, सावधानी बरतें लोग

बता दें कि दिल्ली में अकसर नौजवान रात में खाली सड़कों पर स्टंटबाजी करते देखे जाते हैं। शराब के नशे में दोस्तों के साथ मस्ती मारते हुए नौजवान बाइक और कार पर स्टंट करते हैं। ऐसा करके वे अपनी और दूसरों की जान भी खतरे में डाल देते हैं। वहीं उन्हें स्टंटबाजी करते देख रहे लोग यह सोचकर उन्हें नहीं रोकते कि कहीं पंगा न हो जाए।

विज्ञापन

ऐसे में लोग इस तरह की स्टंटबाजी रोकने में अप्रत्यक्ष रूप से पुलिस की मदद कर सकते हैं। जब भी किसी को खतरनाक स्टंटबाजी करते देखें तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दें। साथ ही स्टेट पुलिस को भी टैग करें, ताकि स्टंटबाजी करने वालों को पकड़कर पुलिस उन्हें सबक सिखा सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ