Viral Post: सोशल मीडिया पर आए अजीबोगरीब पोस्ट अक्सर हमें हैरान कर जाते हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए एक और पोस्ट सामने आया है। बता दें कि ये पोस्ट पाकिस्तान का है, जहां एक व्यक्ति इंटरव्यू देता नजर आ रहा है। तभी अचानक उसने कुछ ऐसा किया, जिसने इंटरव्यू लेने वाले को हैरान कर दिया। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है और लोग वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन देते नजर आए हैं। आइए इस वीडियो के बारे में जानते हैं।
क्यों वायरल हो रही वीडियो?
इस वीडियो में एक पाकिस्तानी व्यक्ति ऑनलाइन इंटरव्यू दे रहा था। इंटरव्यू लेने वाले ने उससे कहा, ‘अस्सलाम वालेकुम, कृपया अपना परिचय दें। जिस पर इंटरव्यू दे रहे व्यक्ति ने जवाब दिया, ‘वालेकुम अस्सलाम! मेरा नाम हुजैफा है और मैंने हाल ही में FAST से कंप्यूटर साइंस में डिग्री ली है। इसके बाद हुजैफा ने अजीब सा चेहरा बनाया या कहें कि कैमरे की तरफ देखकर मुंह चिढ़ाया। इसपर इंटरव्यूवर ने उनको बताया कि उनका कैमरा चालू है।
वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। फिलहाल ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोगों ने भी इसपर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि इस वीडियो को ‘मैशेबल इंडिया’ के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। यह यहां आपके लिए उस वीडियो को भी शेयर कर रहे हैं।
आए मजेदार कमेंट
इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट आए है। जहां कुछ लोगों ने वीडियो को फनी कहा, वहीं कुछ ने इसके स्क्रिप्टेड होने की बात पर जोर दिया। इस क्लिप को अलर्ट: अपने इंटरव्यू में ऐसा करने की कोशिश न करें’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करने हुए ‘स्क्रिप्टेड’ लिखा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसको अपॉइंटमेंट लेटर के साथ टर्मिनेशन लेटर भी मिला होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि उसके पास कंप्यूटर साइंस की डिग्री है और उसे नहीं पता कि उसका कैमरा चालू है। उसकी डिग्री वापस ले लो।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines