Calcatta Behala Natun Dal Club made Maa Durga Pandal: देश में इस समय नवरात्रि और दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। हर तरफ नवरात्रि को लेकर चल पहल देखने को मिल रही है। अभी कुछ दिन पहले गुजरात के एक शख्स ने नवरात्रि को लेकर तीन किलो की पगड़ी बनाई थी और उसे अपने सिर पर सजा रखा था। पगड़ी में शख्स ने राम मंदिर, चंद्रयान-3 की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदर्शित किया था। अब पश्चिम बंगाल के कोलकाता से भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जिसमें मां दुर्गा के पंडाल के लिए बड़ा सा गोलगप्पा बनाया गया है और उसके अंदर मां दुर्गा को विराजमान किया गया है। इस अनोखे पंडाल को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है।
बेहाला नोटुन दल क्लब ने बनाया पंडाल
दरअसल, देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान हर साल इस तरह का कंप्टीशन देखने को मिलता है। आयोजनकर्ता कंप्टीशन के लिए अलग-अलग थीम बनाकर उसे प्रदर्शित करते हैं। बंगाल का ये पंडाल चर्चा का विषय बना हुआ है। आयोजनकर्ताओं के दुर्गा पंडाल ने इस साल शहर के बेहाला में डेकोरेशन को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है। बेहाला नोटुन दल क्लब द्वारा आयोजित पंडाल में चारों ओर फुचका (पानी पूरी, पानी बताशे या गोलगप्पे) से कोने कोने को सजाया गया है।
Watch Video..
पंडाल में चारों ओर लगे हैं गोलगप्पे
सोशल मीडिया पर वायरल हो इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए इस पंडाल में चारों ओर गोलगप्पे देखने को मिलते हैं। यहां तक की दीवारों और छत को भी गोलगप्पों से सजाया गया है। इसमें चकला बेलन पर गोलगप्पे बनाते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही छतों पर डिजाइनों में गोलगप्पों को लगा रखा है। इतना ही नहीं इसके बाद विशाल गोलगप्पा देखने को मिलता है, जिसमें मां दुर्गा विराजमान हैं। लगभग 10 फीट ऊंचाई के इस गोलगप्पे को देखने के बाद हर कोई कहना लगा की इस तरह की थीम पहली बार देखने को मिली है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines