Mumbai Viral Video : मुंबई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैब चालक की हरकतें देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर कोई ड्राइवर गाड़ी चलाते वक्त इतनी लापरवाही कैसे कर सकता है। कैब में बैठे यात्री ने वीडियो बनाकर र्सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिस पर OLA कंपनी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सामने आए वीडियो में ओला कैब ड्राइवर मुंबई की व्यस्त सड़क पर गाड़ी चलाते हुए ऑमलेट बनाने के वीडियो और बिग बॉस की रील देख रहा है। वीडियो बनाने वाले यात्री ने इसे एक्स पर शेयर किया है। उसने ड्राइवर पर अपनी जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया है और ओला कंपनी को टैग किया है।
वीडियो शेयर कर लिखा-ओला की स्कूटर भी…
शख्स ने वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘प्रिय ओला, आपका ड्राइवर हमारी जान जोखिम में डालकर गाड़ी चलाते समय ऑमलेट बनाना सीख रहा है। आपके स्कूटर में पहले से ही आग लगी हुई है, आशा है कि आप सुधार करेंगे, इससे पहले कि यह भी आग की लपटों में घिर जाए और जल्द ही राख में बदल जाए।’ मुंबई पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि मैं कल सांताक्रूज की ओर ओला कैब में यात्रा कर रहा था। मैं आगे की कार्रवाई के लिए आपको यात्रा का सीआरएन नंबर डीएम कर सकता हूं ताकि किसी की जान खतरे से बचाई जा सके।
देखें वीडियो
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसी गाड़ी चलाते हुए रील देख रहा है, जिसमें वह ऑमलेट बनाने की विधि और बिग बॉस शो में अभिनेता सलमान खान को देख रहा है। वह कार ड्राइव करते हुए एक के बाद एक वीडियो को स्वाइप भी कर रहा है। वहीं ओला की तरफ से कहा गया है कि हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। कृपया अपनी जानकारी शेयर करें।
यह भी पढ़ें : मिलिए आनंद महिंद्रा की बेटियों से, कितनी है पढ़ाई, क्या करती हैं और किससे हुई है शादी?
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब कैब ड्राइवर पर लापरवाही से कार चलाने का आरोप लगा है। इससे पहले भी कार ड्राइव करते वक्त ड्राइवर फोन चलाते, बात करते पकड़े जा चुके हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
14 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines