हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बुर्ज खलीफा का टूट जाएगा गुरूर! 'जन्म' ले रही भविष्य की दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग, जानें कहां?

दुबई का बुर्ज खलीफा फिलहाल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, जिसकी ऊंचाई 828 मीटर और मंजिलें 163 हैं. यह केवल एक बिल्डिंग नहीं, बल्कि 21वीं सदी का इंजीनियरिंग चमत्कार है.

विज्ञापन

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग का खिताब दुबई की शान बुर्ज खलीफा के पास है, लेकिन आने वाले समय में जल्द ही ये रिकॉर्ड किसी और इमारत के नाम होने वाला है. वर्ल्ड की टॉलेस्ट बिल्डिंग का खिताब रखने वाले बुर्ज खलीफा से भी ऊंची बिल्डिंग ने जन्म लेना शुरू कर दिया है, यानी इमारत का निर्माण कार्य जारी और 80 मंजिल तक का काम लगभग पूरा हो चुका है. इस इमारत के आगे इंजीनियरिंग का अजूबा कहे जाने वाला बुर्ज खलीफा जल्द ही अपना ताज खो सकता है.

कहां बन रही भविष्य की सबसे ऊंची बिल्डिंग?


सऊदी अरब में बन रही जेद्दा टॉवर (Jeddah Tower) दुनिया की नई सबसे ऊंची इमारत बनने की राह पर है. यह गगनचुंबी इमारत 1000 मीटर से भी ज्यादा ऊंचाई तक पहुंचेगी, जो बुर्ज खलीफा से लगभग 172 से 180 मीटर तक ऊंची होगी. जेद्दा में स्थित यह मेगा प्रोजेक्ट Saudi Vision 2030 का अहम हिस्सा है. निर्माण कार्य जनवरी 2025 में दोबारा शुरू हुआ था, और अब तक टॉवर करीब 80 मंजिलों तक पहुंच गया है. खास बात यह है कि यहां हर तीन से चार दिन में एक नई मंजिल जोड़ दी जाती है. गति अगर यही रही तो 2028 तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: बार-बार टॉयलेट जाना पड़ा भारी! वॉशरूम में ज्यादा समय बिताने पर गई इंजीनियर की नौकरी

विज्ञापन

पहली बार 1 किलोमीटर का रिकॉर्ड


कभी किंगडम टॉवर के नाम से जाना जाने वाला यह प्रोजेक्ट, इंसानी आर्किटेक्चर की सीमाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. पूरी तरह तैयार होने पर Jeddah Tower दुनिया की पहली ऐसी इमारत होगी जो एक किलोमीटर की ऊंचाई को पार करेगी. इसमें लग्जरी Four Seasons Hotel, प्रीमियम रेजिडेंसेज, सर्विस्ड अपार्टमेंट्स और आधुनिक ऑफिस स्पेस शामिल होंगे. सबसे रोमांचक हिस्सा इसका स्काई-हाई ऑब्जर्वेशन डेक होगा, जो लाल सागर (Red Sea) और जेद्दा शहर का खूबसूरत नजारा दिखाएगा.

कितनी होगी लिफ्ट की रफ्तार?


इस प्रोजेक्ट को मशहूर आर्किटेक्ट एड्रियन स्मिथ ने डिजाइन किया है, जिन्होंने दुबई के बुर्ज खलीफा को भी डिजाइन किया था. सऊदी अरब के गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुए जेद्दा टॉवर में एनर्जी-एफिशियंट सिस्टम और एडवांस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी लगाई जा रही है. यहां लगने वाली हाई-स्पीड लिफ्टें 10 मीटर प्रति सेकंड से भी ज्यादा की रफ्तार से चलेंगी, जिससे ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना बेहद तेज और आसान होगा. आपको बता दें कि दुबई का बुर्ज खलीफा फिलहाल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, जिसकी ऊंचाई 828 मीटर और मंजिलें 163 हैं. यह केवल एक बिल्डिंग नहीं, बल्कि 21वीं सदी का इंजीनियरिंग चमत्कार है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बार-बार टॉयलेट जाना पड़ा भारी! वॉशरूम में ज्यादा समय बिताने पर गई इंजीनियर की नौकरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola