अजब गजब: तुर्की का एक Ghost village, हर घर में पूल, जकूजी, फिर भी 600 मकान खाली?

ghost village, Turkey, Burj Al Babas,

भूतिया शहर की फोटो

Burj Al Babas: तुर्की के दक्षिण में एक शहर है नाम है Burj Al Babas. इस शहर में बड़े अजीब से दिखाई पड़ने वाले डिज्नी-शैली के एक दो नहीं बल्कि कुल 587 महलनूमा घर हैं। हर घर में अलग पूल, जकूजी और अंडरफ्लोर हीटिंग है। इस शहर में शॉपिंग सेंटर, रेस्तरां, स्पा, तुर्की स्नानघर और गोल्फ कोर्स समेत लगभगर सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। लेकिन बावजूद इसके यहां कोई इंसान नहीं रहता है। यह सभी घर खाली पड़े हैं।

विज्ञापन

लोग कहते हैं Ghost village

लोग इस शहर को ghost village कहते हैं। दरअसल, इन घरों का निर्माण साल 2014 में शुरू हुआ था। जिसे बेहद अलग और असाधरण शहर बनाने की योजना थी। लेकिन इससे पहले की इस अजब गजब शहर को काम पूरा होता कुछ पर्यावरणविदों ने इस पर अपनी आपत्ति जताई। इस बारे में स्थानीय सिविक एजेंसियों को शिकायत दी गई।

विज्ञापन

बनाने वाली कंपनी हो गई दिवालिया

फिर कोरोना काल में आई मंदी ने इस परियोजना की कमर तोड़ दी। इसे बना रही कंपनी कर्ज के बोझ तले दब गई और दिवालिया हो गई। तभी से यह शहर अधर में पड़ा है। दूर से देखने में इस Burj Al Babas के ग्लैमरस टावर आने-जाने वालों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

विज्ञापन

नहीं दिखाई पड़ता कोई शख्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई एकड़ में फैले इस पूरे शहर में कोई शख्स दिखाई नहीं पड़ता। यहां अंदर कोई सड़कें भी नहीं हैं। आसपास रहने वाले लोग इसे भूतिया शहर कहते हैं। यहां आधे-अधूरे मिनी-महल बने दिखाई पड़ते हैं। बताया जाता है कि इनकी बनावट फ्रेंच शैटेक्स से प्रेरित है। इस लक्जरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में कुल 700 घर बनाए जाने थे। भारतीय रुपये में जिनकी कीमत 44570557 करोड़ रखी गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ