Bunch of Rats in McDonalds Video Viral: सोशल मीडिया पर McDonalds से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। बर्मिंघम के एक McDonalds आउटलेट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कस्टमर्स ने दर्जनों बड़े चूहे ला कर वहीं छोड़ दिए। इस घटना के दौरान वहां मौजूद सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये कस्टमर्स एक फिलिस्तीनी समर्थक है और इजराइल का विरोध करने का उसने ये तरीका अपनाया है।
McDonalds में छोड़ें चुहे
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर सभी लोग हैरान हैं। वायरल वीडियो में साफ- साफ देखा जा सकता है कि सिर पर फिलिस्तीनी झंडा पहने हुए एक युवक बर्मिंघम के McDonalds आउटलेट के बहर अपनी गाड़ी खड़ी करता है। इसके बाद गाड़ी की डिग्गी से प्लास्टिक के अलग-अलग बंद डिब्बे लेकर McDonalds आउटलेट के अंदर घुस जाता है। अंदर जाने के साथ ही युवक डिब्बों के ढकन खोल देता है। जिसमें से बंद लाल, हरे, सफेद और काले रंग के दर्जनों चूहों को बाहर निकलने लगते है। McDonalds आउटलेट में चूहों की फौज देख वहां मौजूद लोग डरने लगते हैं और इधर-उधर दौड़ लगते है।
फिलिस्तीन समर्थक निकला शख्स
वहीं वीडियो में चुहे लेकर आने वाला युवक जोर- जोर से ‘फ्री फिलिस्तीन’ और ‘इजरायल का बहिष्कार करो’ के नारे लगाने लगता है। इसके नारे लगाते हुए आउटलेट से निकल जाता है और कार लेकर फरार हो जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक मिलियन में व्यूज मिल चुके है।
यह भी पढ़ें: लव मैरिज करने की खौफनाक सजा, पति बोला- मायके गई थी, कहती वो मार देंगे मुझे और मौत की खबर आ गई
McDonalds ने क्या कहा
इस घटना की McDonalds ने खुद पुष्टी की है। इस संबंध में McDonalds ने कहा कि बर्मिंघम स्टार सिटी रेस्टोरेंट के अंदर कई चूहों को छोड़ दिया था। इस घटना के बाद रेस्तरां को पूरी तरह से साफ कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines