Royal Enfield: बुलेट को शान की सवारी कहा जाता है। हर कोई शख्स इसे चलाने की इच्छा रखता है। युवाओं के तो यह दिलों की धड़कन है। बुलेट की यह दीवानगी आज की नहीं सालों से यह लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। लेकिन क्या आपको पता है Bullet 350cc की कीमत मात्र 18,700 रुपये थी। अगर यकीन नहीं होता तो यह बिल देखिए…
और पढ़िए – New CNG Car in India: Tata अपनी इस कार का लाएगा CNG वर्जन, कीमत बस इतनी सी
वायरल हो रहा साल 1986 का यह बिल
यह बिल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बुलेट राइडर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक बाइक लवर्स के अकाउंट से इसे शेयर किया गया है। बिल करीब 36 साल पुराना है। वायरल बिल के मुताबिक यह बिल साल 1986 का है। वर्तमान में झारखंड की कोठारी मार्केट में स्थित एक अधिकृत डीलर का यह बिल बताया जा रहा है।
बाइक लवर्स कर रहे मजेदार कमेंट
इस बिल के अनुसार एक बुलेट 350 सीसी मोटरसाइकिल की ऑन रोड कीमत उस समय 18800 रुपये थी। डिस्काउंट के बाद जो 18700 रुपये में बेची गई। यह बिल 23 जनवरी 1986 का है। बुलेट लवर्स सोशल मीडिया पर इस बिल को शेयर कर रहे हैं। अब तक इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट पर 19 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट किया इतना तो मेरी बाइक एक महीने में तेल पी जाती है। एक ने कहा इतनी तो आज बुलेट की एक माह की किश्त है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
11 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
14 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines