Royal Enfield:  बुलेट को शान की सवारी कहा जाता है। हर कोई शख्स इसे चलाने की इच्छा रखता है। युवाओं के तो यह दिलों की धड़कन है। बुलेट की यह दीवानगी आज की नहीं सालों से यह लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। लेकिन क्या आपको पता है Bullet 350cc की कीमत मात्र 18,700 रुपये थी। अगर यकीन नहीं होता तो यह बिल देखिए…

विज्ञापन

 

वायरल हो रहा साल 1986 का यह बिल

यह बिल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बुलेट राइडर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक बाइक लवर्स के अकाउंट से इसे शेयर किया गया है। बिल करीब 36 साल पुराना है। वायरल बिल के मुताबिक यह बिल साल 1986 का है। वर्तमान में झारखंड की कोठारी मार्केट में स्थित एक अधिकृत डीलर का यह बिल बताया जा रहा है।

विज्ञापन

बाइक लवर्स कर रहे मजेदार कमेंट

इस बिल के अनुसार एक बुलेट 350 सीसी मोटरसाइकिल की ऑन रोड कीमत उस समय 18800 रुपये थी। डिस्काउंट के बाद जो 18700 रुपये में बेची गई। यह बिल 23 जनवरी 1986 का है। बुलेट लवर्स सोशल मीडिया पर इस बिल को शेयर कर रहे हैं। अब तक इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट पर 19 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट किया इतना तो मेरी बाइक एक महीने में तेल पी जाती है। एक ने कहा इतनी तो आज बुलेट की एक माह की किश्त है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ