Bull Viral Video: सड़क पर घूमते जानवरों से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सांड और एक पुलिसकर्मी के बीच कलेश होता दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी डंडे से सांड को भगाने की कोशिश कर रहा है लेकिन सांड पुलिसकर्मी पर हमला करने की कोशिश कर रहा है।
पुलिसकर्मी पर सांड ने किया हमला
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी डंडे से सांड को भगाने की कोशिश कर रहा है। सांड बाइक के सामने खड़ा है और पुलिसकर्मी पर बार बार हमला करने की कोशिश कर रहा है। पुलिसकर्मी डंडे से मारकर सांड को भगा रहा है लेकिन सांड बाइक से दूर ही नहीं जा रहा।
सांड का हमला देख आसपास के कुछ लोग पुलिसकर्मी की मदद के लिए आते हैं।इसी बीच एक शख्स डंडा लेकर सांड के मुंह पर मारने लगता है, लेकिन सांड ने युवक पर भी हमला कर दिया और खदेड़ने लगा। एक खंबे के अगल-बगल घूमते हुए पुलिसकर्मी और युवक ने खुद को बचाया।
वायरल हो रहा ये वीडियो उत्तर प्रदेश के हरदोई का बताया जा रहा है। इस वीडियो को एक यूजर ने X पर शेयर किया है। जिसको लगभग 2 लाख लोगों ने देखा है। वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर मजेदार कमेंट्स कर रहे है। एक ने लिखा कि पुलिसवाले को शायद ये नहीं पता कि ये ‘आम इंसान’ नहीं है जो उनकी मार खा लेंगे। ये आवारा सांड है, जवाब जरूर देगा।
यह भी पढ़ें : मेट्रो में फिर आउट ऑफ कंट्रोल हुए कपल, चिपककर करने लगे Kiss!
एक अन्य ने लिखा कि ये लोग जानबूझकर सांड को परेशान कर रहे हैं, उसको छेड़ने की क्या जरूरत है? एक ने लिखा कि जानवरों के सिर पर नहीं मारना चाहिए, वरना वो अपना आपा खो देगा और कंट्रोल से बाहर हो जाएगा। एक अन्य ने लिखा कि अगर सांड ने हमला किया तो बाइक टूट जाएगी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
13 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines