---विज्ञापन---

आंटी की सांड के साथ भिड़ंत का वीडियो वायरल, हमला कर रहा था, ऐसे सिखाया सबक

Bull Attack Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक आंटी पर सांड ने हमला कर दिया। वीडियो में देखिए कैसे लोगों ने आंटी की जान बचाई।

---विज्ञापन---

Bull Attack Viral Video : देश की राजधानी में आवारा सांड और जानवरों की संख्या काफी अधिक है। रिहायशी इलाके हों या फिर बाजार, हर जगह आपको खुले में घूमने वाले जानवर आसानी से दिख जाएंगे। कई बार ये जानवर लोगों के लिए खतरनाक साबित होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सांड महिला पर हमला करता दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो दिल्ली के आया नगर का बताया जा रहा है। यहां एक आवारा जानवर ने एक महिला पर हमला किया, उसे उठाकर जमीन पर पटका और घसीटा। सांड द्वारा किए गए इस हमले को देखकर लोग दहशत में चिल्लाने लगे। सांड ने हमला किया तो उसकी सींग में महिला के बाल फंस गए और वह मदद के लिए चिल्लाने लगी।

---विज्ञापन---

महिला की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंचे। किसी तरह सांड की सींग से महिला के बालों को निकाला गया लेकिन सांड इतना उग्र था कि मदद करने के लिए पहुंचे लोगों पर भी हमला कर दिया। हालांकि जब लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे तब सांड वहां से भागा। राजधानी दिल्ली में घटित हुई इस घटना को देखकर लोग हैरान है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि राजधानी दिल्ली में इस तरह की घटना खौफ पैदा करती है। एक अन्य ने लिखा कि राजधानी में इस तरह की घटनाएं लोगों को डराने के लिए काफी हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिल्ली में इस तरह की घटना को देखकर शर्म आती है। एक अन्य ने लिखा कि राजधानी दिल्ली की सरकार क्या कर रही है? इनकी पार्टी के नेताओं को दूसरे राज्यों की कमी खूब दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें : मुझे एक महीने फ्री में रखो, रिजल्ट न मिले तो..ब्रिटेन में रहने की चाहत में वायरल हुई ये लड़की

---विज्ञापन---

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आंटी की हिम्मत को सलाम कि सांड को भी पकड़े रहीं, वरना उन्हें और चोट लग सकती थी। एक अन्य ने लिखा कि महिला शक्ति कमजोर नहीं होती बस कुछ लोगों ने समझ लिया है। एक अन्य ने लिखा कि आवारा पशु बेहद गंभीर समस्या है सरकार इस समस्या का समाधान काहे नहीं कर पा रही?

First published on: Nov 07, 2024 11:33 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola