हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेकाबू सांड के 'खतरनाक कांड' का वीडियो वायरल, अफरातफरी में घायल हुए दो लोग

Bull Attack in America : सांड के बेकाबू होने का एक वीडियो वायरल हुआ है। सांड कूदकर बाड़े से बाहर आ गया और एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

विज्ञापन

Bull Attack in America : भारत में कई बार सांड के हमले के वीडियो सामने आ चुके हैं लेकिन इस वक्त अमेरिका में बेकाबू हुए एक सांड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। सांड भीड़ के बीच पहुंच गया और एक महिला को उठाकर वहीं पटक दिया। फिर जमकर हुड़दंग मचाया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड कूदकर बाड़े से बाहर आ गया और फिर इधर-उधर भागने लगा। घटना सिस्टर्स रोडियो के मैदान के बाहर की है। सिस्टर्स रोडियो एसोसिएशन की तरफ से बताया गया कि सांड ने कूदकर बाड़े को पार कर लिया और फिर वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

सांड ने महिला पर कर दिया हमला 

सांड के भागने के बाद कमर्चारी उसे पकड़ने के लिए भागते दिखाई दिए। हालांकि जब तक सांड को काबू में किया जाता, उसने एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांड ने भीड़ में खड़ी एक महिला को उठाया और उछालकर फेंक दिया। सांड द्वारा मचाए गए उत्पात का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


कुछ देर तक सांड आतंक मचाता रहा और फिर लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे फिर बाड़े के अंदर कर दिया गया। हालांकि सांड की वजह से दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज करवाया गया।

यह भी पढ़ें : बम-म‍िसाइल छोड़कर गुब्‍बारों से लड़ रहा सनकी तानाशाह! साउथ कोरिया भी अनूठे ढंग से दे रहा जवाब

विज्ञापन

बता दें कि अमेरिका में सिस्टर्स रोडियो कार्यक्रम काफी लोकप्रिय है। इसमें शामिल होने और देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वैसे तो रोडियो को एक बेहद मनोरंजक खेल माना जाता है, लेकिन कभी कभी इस तरह की खतरनाक स्थिति पैदा हो जाती है। यह घटना 84वें सिस्टर्स रोडियो में आखिरी दौर के दौरान रात 10 बजे के आस-पास हुई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola