शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
देशभर में भले ही बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण का दहन किया जाएगा लेकिन यूपी के बुलन्दशहर में सरकारी तंत्र की सजगता से हर दिन कलयुगी 3 रावणों को सजा दिलाकर जेल की काल कोठरी में डाला गया है। पुलिस की पैरवी ने पिछले 14 माह यानी 420 दिनों में 1325 अपराधियों को अलग अलग न्यायालयों से सजा दिलाई है।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 420 दिनों में 02 मामलों में 04 कलयुगी रावणों को फांसी की सजा दी जा चुकी है। इसके साथ कोर्ट ने 193 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई है। आजीवन कारावास की सजा कुल 88 मामलों में सुनाई गई है। इसके अलावा 16 मामलों में 21 अपराधियों को 20 साल से अधिक समय के लिए, 50 मामलों में 68 अपराधियों को 10 साल से लेकर 19 साल के बीच की सजा सुनाई गई है।
इतना ही नहीं, 1049 अपराधियों को 10 साल से कम की सजा कोर्ट से पिछले 420 दिनों में सुनाई गई है, वहीं 809 अपराधियों या कलयुगी रावणों को 10 वर्ष से कम सजा सुनाई जा चुकी है। कुल मिलाकर एक जुलाई 2023 से 27 सितंबर 2024 तक अलग अलग 965 मामलों में 1325 अपराधियों को बुलन्दशहर की विभिन्न कोर्ट से सजा दिलाने का काम बुलन्दशहर पुलिस की ओर से किया गया है।
क्या बोले एसएसपी?
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अब कानून व्यवस्था के साथ कनविक्शन भी पुलिस की प्राथमिकता में शामिल हो चुका है। अपराधियों को सजा मिलने से जहां उनमें खौफ बढ़ेगा, वहीं लोगों में कानून के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। कनविक्शन के मामले में बुलन्दशहर यूपी में अव्वल पायदान पर है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines