---विज्ञापन---

यूपी के इस जिले में हर दिन 3 कलयुगी रावणों को मिली सजा, 4 को कोर्ट ने दी फांसी

Bulandshahr : उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में पुलिस कलयुगी रावणों को सजा दिलाने में सबसे अव्वल साबित हो रही है। आंकड़ों की मानें तो हर दिन तीन रावणों को सजा दिलवाई गई है।

---खबर नीचे जारी है---

शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर

देशभर में भले ही बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण का दहन किया जाएगा लेकिन यूपी के बुलन्दशहर में सरकारी तंत्र की सजगता से हर दिन कलयुगी 3 रावणों को सजा दिलाकर जेल की काल कोठरी में डाला गया है। पुलिस की पैरवी ने पिछले 14 माह यानी 420 दिनों में 1325 अपराधियों को अलग अलग न्यायालयों से सजा दिलाई है।

---खबर नीचे जारी है---

आंकड़ों के मुताबिक पिछले 420 दिनों में 02 मामलों में 04 कलयुगी रावणों को फांसी की सजा दी जा चुकी है। इसके साथ कोर्ट ने 193 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई है। आजीवन कारावास की सजा कुल 88 मामलों में सुनाई गई है। इसके अलावा 16 मामलों में 21 अपराधियों को 20 साल से अधिक समय के लिए,  50 मामलों में 68 अपराधियों को 10 साल से लेकर 19 साल के बीच की सजा सुनाई गई है।

इतना ही नहीं, 1049 अपराधियों को 10 साल से कम की सजा कोर्ट से पिछले 420 दिनों में सुनाई गई है, वहीं 809 अपराधियों या कलयुगी रावणों को 10 वर्ष से कम सजा सुनाई जा चुकी है। कुल मिलाकर एक जुलाई 2023 से 27 सितंबर 2024 तक अलग अलग 965 मामलों में 1325 अपराधियों को बुलन्दशहर की विभिन्न कोर्ट से सजा दिलाने का काम बुलन्दशहर पुलिस की ओर से किया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

क्या बोले एसएसपी?

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अब कानून व्यवस्था के साथ कनविक्शन भी पुलिस की प्राथमिकता में शामिल हो चुका है। अपराधियों को सजा मिलने से जहां उनमें खौफ बढ़ेगा, वहीं लोगों में कानून के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। कनविक्शन के मामले में बुलन्दशहर यूपी में अव्वल पायदान पर है।

First published on: Oct 11, 2024 06:18 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola