Bulandshahr News : शाहनवाज चौधरी : बुलंदशहर में हुई एक शादी चर्चाओं में बनी हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शादी में 12 देशों के मेहमान शामिल हुए थे। दूल्हा अफ्रिका से बरात लेकर पहुंचा तो वहीं दूल्हन कैलफोर्निया की रहने वाली है। दोनों ने भारत में शादी की है और सात फेरे लिए हैं। इस शादी से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
स्याना में अफ्रीका के दूल्हे और कैलिफोर्निया की दुल्हन की शादी की खूब चर्चा हो रही है। दोनों का भारतीय संस्कृति और वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया। वैदिक विद्वान पंडितों ने मंत्र उच्चारण कर और यज्ञ में आहुति के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई। वहीं विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा।
सृष्टि का विवाद मोहित से, खूब हो रही चर्चा
दरअसल मूलचंद त्यागी मूलरूप से भारत के रहने वाले हैं। परिवार कैलिफोर्निया में रहता है, स्याना के गांव बीटा के रहने वाले मूलचंद त्यागी कैलिफोर्निया में इंजीनियर के पद पर तैनात है। वह 1987 में कैलिफोर्निया चले गए थे। जब उनकी बेटी का विवाह कैलिफोर्निया के एप्पल में काम करने वाले और अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के मोहित भारद्वाज के तय हुआ तो दोनों ने पैतृक गांव आकर शादी करने का मन बना लिया।
सृष्टि का विवाह तय हुआ तो परिवार बेटी की शादी की सारी रस्में अपने पैतृक गांव पहुंचकर भारतीय परंपरा के अनुसार संपन्न कराई। अफ्रीका से बारात लेकर आए दूल्हे ने कैलिफोर्निया की दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। बताया गया कि इस शादी में शामिल होने के बाद 12 से अधिक देशों के मेहमान पहुंचे थे।
विदेशी मेहमानों ने चखा भारतीय व्यंजनों का स्वाद
इस शादी में शामिल हुए विदेशी मेहमानों ने भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा। विदेशी मेहमान भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराई गई शादी में शामिल हुए। सभी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा की। विदेशी मेहमानों के स्वागत में पुष्प वर्षा की गई। देर रात तक चले रीति रिवाज के बाद विवाह संपन्न हुआ। सामने आए वीडियो में मेहमानों को डांस करते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें : ट्रेन में आया हार्ट अटैक, TTE ने दिया सीपीआर और बच गई जान, सामने आया वीडियो
हर तरफ हो रही चर्चा
एक तरफ जहां लोग अब पश्चिमी सभ्यता अपना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस परिवार ने भारतीय सभ्यता से शादी की और बड़े धूमधाम से की है। कई विंटेज गाड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ था। बुलंदशहर के रहने वाले कई लोग इस शादी में शामिल हुए थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines