हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कुर्सी के नीचे से नहीं, डिप्टी अफसर Paytm से ले रहे थे 50 रुपये की रिश्वत; वीडियो आई सामने

Bulandshahr Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय बुलन्दशहर के जिला पशु चिकित्सालय में कार्यरत डिप्टी वेटरनरी अफसर का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अफसर पैसों से नहीं बल्कि डिजिटल मोड से पेटीएम के जरिए रिश्वत ले रहा है।

विज्ञापन

Bulandshahr Viral Video (शाहनवा चौधरी, बुलन्दशहर): अभी तक आपने पैसों के जरिए लोगों को रिश्वत देते या लेते हुए तो देखा होगा। लेकिन जैसे-जैसे देश मॉडर्न हो रहा है। सभी चीजों का आधुनिकीकरण हो रहा है। यहां तक कि रिश्वत लेने का तरीका भी बदल गया है। ये पढ़ने में आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है।

हाल ही में बुलन्दशहर जिला पशु चिकित्सालय में कार्यरत डिप्टी वेटरनरी अफसर का डिजिटल रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इसलिए चर्चा का विषय बना है, क्योंकि अफसर पैसों के जरिए नहीं बल्कि डिजिटल मोड पेटीएम के जरिए रिश्त ले रहा है।

पेटीएम के जरिए मांगी 50 रुपए की रिश्वत

डिप्टी चीफ वेटरनरी ऑफिसर (DCVO) डॉक्टर सुमेश गुप्ता जिला पशु चिकित्सालय सदर में बतौर प्रभारी तैनात हैं। डॉक्टर सुमेश गुप्ता का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पशु चिकित्सक पशु की जांच कराने आए एक किसान से अवैध रूप से 100 रुपये की वसूली करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिश्वत की रकम को पूरा करने के लिए वेटरनरी डॉक्टर किसान को अपना मोबाइल नंबर बताते हैं और उन्हें 50 रुपये फौरन ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कढ़ी के शौकीन न पढ़ें ये खबर, कहीं खाने से नफरत न हो, यूनिवर्सिटी से वायरल हुआ ऐसा वीडियो

डॉक्टर का किया गया ट्रांसफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर सुमेश गुप्ता का ये वीडियो 24 जून 2024 का है। ये वीडियो उस शख्स ने खुद बनाया है, जिससे डॉक्टर सुमेश गुप्ता रिश्वत ले रहे हैं। हालांकि रिश्वतखोरी की इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सरकारी मशीनरी में हड़कम्प मच गया है और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल शर्मा ने आरोपी डिप्टी वेटरनरी ऑफिसर को सदर पशु चिकित्सालय से हटाकर जिला मुख्यालय ट्रांसफर कर दिया है।

विज्ञापन

विस्तृत जांच के दिए निर्देश

डॉक्टर सुमेश गुप्ता का वीडियो वायरल होने के बाद चीफ वेटरनरी अफसर डॉक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि, इस वायरल वीडियो के आधार पर दोषी मानते हुए DCVO को पशु चिकित्सालय से हटाकर जिला मुख्यालय ट्रांसफर कर दिया गया है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि, इस पूरे मामले की विस्तृत जांच भी कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बुलडोजर ने तोड़ा नहीं जोड़ा घर! दूल्हे ने JCB पर सवार होकर निकाली बारात, देखें वीडियो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola