Guinness World Records : दुनिया में तमाम लोग ऐसे हैं जो कुछ अलग करना चाहते हैं। जिंदगी में कुछ मुकाम हासिल करना चाहते हैं। इनमें से कुछ तो अजीबोगरीब रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहते हैं। एक ऐसे ही शख्स ने ताश के पत्तों से सबसे बड़ा घर बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
अमेरिका के मशहूर कार्ड-स्टैकिंग आर्टिस्ट और आर्किटेक्ट ब्रायन बर्ग ने आठ घंटे में ताश के पत्तों का 54 तल का घर बनाकर अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। हैरानी की बात है कि इस घर को बनाने के लिए ब्रायन बर्ग ने किसी तरह के तार या गोंद की सहायता नहीं ली। घर बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है।
आठ घंटे की मेहनत के बाद बना रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) की तरफ से ब्रायन बर्ग द्वारा बनाए गए घर का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। बताया गया कि आठ घंटे की मेहनत के बाद ब्रायन बर्ग ने 54 तल का घर बनाया और फिर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जब कार्ड का टॉवर बनकर तैयार हुआ तो सबसे ऊपर उन्होंने हॉनर का एक मोबाइल फोन रखा। इस दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी वहां मौजूद थे।
वीडियो शेयर कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लिखा, “8 घंटे में बनाया गया सबसे ऊंचा ताश का घर! ब्रायन बर्ग को उनके नए रिकॉर्ड के लिए बधाई और हॉनर को इस चुनौती को पूरा करने के लिए बधाई, जिसमें यह जांचना था कि उनका HONOR MagicV3 कितना हल्का और पतला है।”
यह भी पढ़ें : जरूरी खबर! अगर शरीर पर है टैटू तो इन सरकारी नौकरियों से धो बैठेंगे हाथ
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब ब्रायन बर्ग ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले वह सबसे ऊंची प्लेइंग कार्ड संरचना बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। पिछले साल भारत के अर्नव डागा ने यह रिकॉर्ड तोड़ा था। हालांकि अब ब्रायन बर्ग ने ताश के पत्ते से सबसे ऊंची संरचना बनाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines