Brother Motivate Sister Viral Video :लड़कियों के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाएं लोगों को परेशान करती हैं। ना सिर्फ लड़कियों को बल्कि परिजनों को भी इससे परेशानी होती है। कई लड़कियां छेड़खानी के डर से पढ़ाई तक छोड़ देती हैं। ऐसी ही एक लड़की को जब मनचलों ने छेड़ा तो छोटे भाई ने अपनी बहन को मोटिवेट करने के लिए गजब तरीका अपनाया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की और उसके भाई के बीच बातचीत हो रही है। ये वीडियो स्क्रिप्टेड है लेकिन इसका संदेश बहुत बड़ा है। वीडियो की शुरुआत में छोटा भाई, अपनी बहन से कह रहा है कि तू डरती है? बहन का जवाब था, नहीं मैं नहीं डरती। भाई ने कहा कि तु झूठ मत बोल, तू डरती है, डरपोक कहीं की!
बहन ने इतना सुनते ही छोटे भाई को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर भाई ने कहा, बहुत सही एक और मार। इसके बाद लड़का ईंट पर खड़ा हो गया और बहन ने एक और थप्पड़ मारा। इस पर भाई ने कहा कि ऐसे ही लेकिन इतने से काम नहीं चलेगा। वहां एक ही मौका मिलेगा, कल रास्ता रोके थे, आज पकड़ेंगे और कल… ? एक और मार। बहन ने खींचकर एक और थप्पड़ जड़ दिया। इस बार भाई ने बहन से कहा कि तू टिफिन नहीं खाती क्या?
इस बार बहन ने खींचकर जोरदार थप्पड़ भाई के गाल पर जड़ दिया। थप्पड़ लगने से भाई ईंट से नीचे गिर गया। वह खुश हो गया। दरअसल भाई अपनी बहन को ‘मनचलों’ से निपटने के लिए मोटिवेट कर रहा था। वह चाहता था कि बहन मनचलों को जोरदार थप्पड़ जड़ दे। बहन ने अंत में ऐसा ही किया।
यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वीडियो शेयर कर लिखा गया कि ऐसा भाई सभी को मिले। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की स्थिति पैदा होने पर भाई सबसे मददगार साबित होता है, बस भाई से सारी बातें शेयर करने की हिम्मत चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि बहन के लिए सबसे मजबूत हाथ भाई का होता है, ऐसे ही भाई हों तो किसी की गलत नजर से देखने की भी हिम्मत न हो।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
18 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines