Viral News: ब्रिटिश पेरेंट्स ने बच्चे का नाम रखा "पकोड़ा", वजह जानकर हंसी नही रोक पाएंगे

यूनीक नाम
Viral News: हर माता-पिता अपने बच्चे का नाम कुछ यूनीक रखना चाहते हैं इसलिए कोई भी नाम रखने से पहले पेरेंट्स सोचने में काफी समय भी लेते हैं। इसके बाद ही कोई अच्छा सा नाम सोचकर रखते हैं। भारतीय संस्कृति के मुताबिक बच्चे का मान रखने के लिए नामकरण संस्कार का भी आयोजन किया जाता है। भारत में लोग ज्यादातर किसी भगवान या फेवरेट सेलिब्रिटी के नाम पर ही अपने बच्चे का नाम रखना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रिटेन में एक माता-पिता ने अपने बच्चे का नाम एक भारतीय डिश पर रखा है? आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन्होने बच्चे का नाम इंडियन डिश पर “पकोड़ा” रखा है।

पेरेंट्स ने रखा बच्चे का नाम ‘पकोड़ा’
ब्रिटिश माता-पिता को भारतीय डिश पकोड़ा का स्वाद इतना पसंद आया कि उन्होने अपने बच्चे का नाम ही पकोड़ा रख डाला। यहां आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर बच्चे, माता-पिता द्वारा खरीदे गए पकौड़े और बिल की पिक्चर भी जमकर वायरल हो रही है। सोघल मीडिया यूजर्स बायरल वीडियों पर बेहद फनी रिएक्शन दे रहे हैं।

फोटो हो रही है तेजी से वायरल
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर बच्चे का नाम पकोड़ा रखने पर किया गया ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। इस मजेदार और फनी ट्वीट को अब तक लगभग 26 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इसके साथ ही इस पर कम से कम 1500 से भी अधिक लोग रिट्वीट कर चुके हैं।

मजेदार रिएक्शन मिले नेटिजंस से
ब्रिटिश पेरेंट्स के अपने बच्चे का नेम पकोड़ा रखने पर एक सोशल मीडिया यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘और इसकी दादी मां का नाम नान’।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ