भारत को इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्पिरिचुअल एक्सपीरिएंस और अनोखे खान-पान के लिए जाना जाता है। इनका अनुभव लेने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी यहां घूमने आते हैं। लेकिन, भारत घूमने आए ब्रिटेन के एक इंफ्लुएंसर के साथ कुछ ऐसा हो गया कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया। सैम पेपर नाम के इस इंफ्लुएंसर का कहना है कि उसने भांग पी थी और इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे हास्पिटलाइज होना पड़ा। सैम ने अब अपनी ट्रिप रोक दी है।
ये भी पढ़ें: पेरासिटामोल समेत 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल!
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सैम की एक पोस्ट में उसे एक दुकान पर भांग ट्राई करते हुए देखा जा सकता है। उसने भांग कहां पी उस जगह के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, वीडियो में एक बुजुर्ग भारतीय को भांग बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सैम पेपर भी भांग पीने को लेकर काफी एक्साइटेड दिखता है। लेकिन, भांग पीने के बाद उसका पूरा एक्साइटमेंट दर्द में बदल गया। तकलीफ इतनी बढ़ गई कि उसे अस्पताल ले जाना पड़ गया।
ये भी पढ़ें: शॉपिंग करने से पहले नहीं पीनी चाहिए चाय-कॉफी!
सैम ने एक और वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उसे अस्पताल के बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है। इसमें वह बुरी तरह से चिल्लाता हुआ दिखता है। मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा कि भारत में मिलने वाली खाने-पीने की चीजें सबके लिए नहीं बनी हैं। एक और यूजर ने लिखा कि भांग कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। वहीं, एक यूजर ने उसे सलाह देते हुए लिखा कि अगली बार चाय से ही काम चलाना।
ये भी पढ़ें: मरना भी हुआ आसान! 2 मिनट में बेहोश, 5 में मौत
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines