भारत घूमने आए एक ब्रिटिश कपल को यहां की एक ऑटो से इतना लगाव हो गया कि वे उसे अपने साथ ब्रिटेन ले गए. इस ऑटो का नाम उन्होंने प्यार से ‘टिम्मी द टिन कैन’ रखा था. कपल ने भारत में 75 दिन तक इस ऑटो से सफर किया. अब उनकी यह कहानी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. हेलन और मिक नाम के इस कपल ने भारत में अपनी यात्रा के दौरान कई जगहों की सैर की. इनमें आगरा और ताजमहल जैसी मशहूर जगहें भी शामिल थीं. उनकी लाल और काले रंग की ऑटो पर आगे कार्टून जैसी आंखें और मुस्कुराता हुआ चेहरा बना था. इस वजह से ऑटो देखने में भी काफी अलग लगती थी.
ऑटो को भारत में छोड़ने का नहीं था मन
75 दिन तक साथ सफर करने के बाद कपल इस ऑटो को भारत में छोड़ना नहीं चाहता था. इसलिए उन्होंने इसे अपने साथ ब्रिटेन ले जाने का फैसला किया. इसके लिए ऑटो को समुद्र के रास्ते UK भेजने की व्यवस्था की गई. हालांकि, ऑटो को ब्रिटेन पहुंचने में काफी समय लगा. कपल को करीब छह महीने इंतजार करना पड़ा. आखिरकार 23 अक्टूबर 2026 को उनकी प्यारी ऑटो लंदन गेटवे पोर्ट पहुंच गई.
हर्ष गोयनका ने शेयर की कहानी
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस कपल की कहानी शेयर की. इसके बाद लोगों का ध्यान भारत की सड़कों से ब्रिटेन पहुंची इस ऑटो की अनोखी यात्रा पर गया. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कपल के इस फैसले की तारीफ की. लोगों का कहना है कि यह ऑटो उनके लिए सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि भारत में बिताए खूबसूरत दिनों की याद बन गई है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
कपल की कहानी सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि अब टिम्मी के साथ ब्रिटेन में भी नई यादें और नए सफर बनाने का समय है. एक अन्य यूजर ने कहा, ‘आप अपने साथ एक प्यार लेकर जा रहे हैं. उम्मीद है कि आपने भारत में अपनी यात्रा का खूब आनंद लिया होगा.’ एक यूजर ने कपल से मिलने की इच्छा जताई. उसने लिखा कि अगर वे दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड आएं तो वह उनसे और टिम्मी से मिलना चाहेगा. वहीं, एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘‘परिवार के किसी सदस्य को कभी पीछे नहीं छोड़ना चाहिए.’’ एक अन्य व्यक्ति ने कपल को ब्रिटेन में टिम्मी के साथ आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं.
संबंधित खबरें
21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines