पाकिस्तानी चाचा की ब्रिटिश दुल्हन को मौत का डर क्यों? पत्थरों की मार! क्या है पूरा मामला

Britain Woman Married With Pakistani Uncle : ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला ने अपने पाकिस्तानी चाचा से शादी करने के बाद मौत की सजा दिए जाने की आशंका जता रही है। महिला ने धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है।

Britain Woman married With Pakistani uncle

Britain Woman Married With Pakistani Uncle : ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला की पाकिस्तान के रहने वाले एक चाचा से उसकी शादी हो गई। दोनों का एक बच्चा भी हो गया। अब महिला को डर है कि उसे पत्थरों से मारकर मौत के घाट उतारा जा सकता है। महिला का कहना है कि पाकिस्तान में उसकी जबरन शादी करवा दी गई, तरह-तरह के वादे किए गए लेकिन अब उसे धोखा मिला है और मौत का डर सता रहा है।

विज्ञापन

महिला तीस साल की है और वह एक कंपनी की पूर्व डायरेक्टर है। उसकी मां पाकिस्तान की रहने वाली थी। मां के घर जब वह पहुंची तो घर के ही एक शख्स ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों की शादी करवा दी गई और महिला गर्भवती हो गई। अब वह एक बच्चे की मां है। महिला का कहना है कि शादी जबरन करवाई गई और वादा किया गया कि एक कार, एक घर और बहुत सारा पैसा मिलेगा जिससे जीवन व्यवस्थित हो जाएगा।

विज्ञापन

…तो इस वजह से कर ली थी शादी?

कार, घर और पैसा तो दूर अब महिला को पत्थर मारकर हत्या किए जाने का डर है। महिला ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उस पर पाकिस्तान जाकर शादी करने के लिए ‘दबाव’ डाला गया ताकि पाकिस्तान चाचा को ब्रिटेन जाने के लिए कागजात आसानी से मिल सकें। लेकिन अब उसे (पाकिस्तानी चाचा को) अपने बच्चे और मेरी कोई परवाह नहीं है। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है और मुझे मदद की जरूरत है। बताया गया कि महिला ने अपना वीडियो डिलीट कर दिया है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी ने दिया महिला को धोखा!

वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को खोजकर गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। महिला का आरोप है कि उससे शादी करने वाला शख्स ब्रिटेन आना चाहता था, इसके लिए उसने मुझसे शादी की और बच्चे का बाप बन गया लेकिन वह ना तो ब्रिटेन आया और ना ही उसने मुझसे किया गया अपना वादा पूरा किया है।

विज्ञापन

वहीं अब इस जोड़े पर व्याभिचार का आरोप लगाया गया है। (व्याभिचार मतलब, विवाहित व्यक्ति का अपने पति या पत्नी के अलावा किसी और व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाना) कथित तौर पर पाकिस्तानी चाचा ने स्थानीय बुजुर्गों और इस्लामी मौलवियों के सामने स्वीकार किया कि उसने अपनी भतीजी से शादी की है। आशंका जताई जा रही है कि शरिया कानून के तहत इस जोड़े को कोड़े या पत्थर मारकर मौत की सजा दी जा सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ