Britain Most Haunted Cinema : भारत में कई डरावनी जगहें हैं, जहां अकेले जाने की हिम्मत अधिकतर लोग नहीं दिखा पाते। हालांकि ऐसी जगहें दुनिया भर में हैं और कुछ जगहें तो ऐसी हैं जहां ग्रुप में जाते हैं, काम करते हैं लेकिन अकेले रुकने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। आज हम आपको ब्रिटेन के सबसे भूतिया सिनेमाघर के बारे में बताने जा रहे हैं। कहा जाता है कि इस सिनेमाघर में एक भूत रहता है।
कहते हैं कि भूत अपने होने का एहसास करवाता है और वहां पर गए लोगों पर सामान फेंकता है। मोरे प्लेहाउस के कर्मचारी कई घटनाओं के बाद आश्वस्त हैं कि ये सिनेमाघर भूतिया है। वे कहते हैं कि एक परछाई दीवारों पर चलती दिखाई देती है। वह शौचालय में भी दिखाई देती है। लोग तब डरकर कांप उठते हैं जब चीजें हवा में उड़ती हैं और अंधेरे में फुसफुसाने की आवाजें आती हैं।
नजारा देख खड़े हो गए रोंगटे
सिनेमा घर के जनरल मैनेजर स्टीवन बिज़्के और उनके कर्मचारियों के साथ कई बार ऐसी घटनाएं घटित हुई हैं, जो उन्हें डराने के लिए काफी होती है। स्टीवन ने बताया, एक बार हमारे पास गर्म कप के ढक्कन रखे हुए थे, अचानक वे सभी काउंटर से खुद ही हट गए और माइक्रोवेव के सामने गिरे हुए मिले। मैं खुद वहां मौजूद था और कोई नहीं था। मैंने कप के गिरने की आवाज सुनी और तुरंत वहां पहुंचा तो कप टूटे हुए मिले।
यह भी पढ़ें : अगर स्पेस स्टेशन में फैल जाए केचप, तो क्या होगी सॉस की बारिश? देखें ये मजेदार वीडियो
उन्होंने बताया कि मैं एक रात ताला लगा रहा था। तभी पुरुषों के शौचालय के ठीक सामने एक शख्स की परछाई जाती दिखाई दी। दरवाजा बंद था लेकिन इसके बाद भी परछाई शौचालय के अंदर चली गई। इसके बाद परछाई वहां से निकली और स्टाफ रूम में घुस गई। ऐसे सिनेमाघर में हुईं डरावनी घटनाओं से जुड़ी कई कहानियां हैं।
यह भी पढ़ें : Viral : होटल में खाना खाने पहुंचा फूड व्लॉगर, भड़क गया मालिक; आगे जो हुआ चौंका देगा
इस सिनेमाघर में हुई घटनाओं की लिस्ट बड़ी लंबी है लेकिन कभी भी बड़ी घटना नहीं हुई और इससे गंभीर स्थिति पैदा नहीं हुई। स्टीवन ने बताया कि सबसे डरावनी चीज चलती हुई परछाई थी, क्योंकि मैंने उसे अपनी आंखों से देखा था। मुझे नीचे भागना पड़ा और किसी को बुलाना पड़ा। अकेले जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी. अब तो ऐसा लगता है जैसे हम एक परिवार का हिस्सा हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines