Britain Road Pothole Unique Protest : सड़क पर गड्ढों से परेशान लोग लगातार अथॉरिटी को शिकायतें करते रहते हैं। कई बार अथॉरिटी की तरफ से लापरवाही बरती जाती है, तो लोग ध्यान आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई पत्र लिखता है, तो कोई जनप्रतिनिधि से शिकायत करता है। कुछ तो धरना प्रदर्शन भी करते हैं, लेकिन ब्रिटेन के एक शख्स ने सड़क पर बने गड्ढों से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया कि उसका तरीका पूरी दुनिया में वायरल हो गया।
मामला इंग्लैंड का है। यहां एक शख्स ने अपने गांव के पास सड़क पर बने गड्ढों से तंग आकर उसमें नकली पैर लगा दिए। देखने पर ऐसा लग रहा था, जैसे कोई शख्स उसमें उल्टा गिर गया हो। जो भी यह दृश्य देखता, उसकी हालत खराब हो जाती। कुछ लोगों ने इसकी फोटो भी क्लिक कर ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
दिमाग में आई शरारत और फिर…
जेम्स कॉक्सॉल नाम के शख्स ने बताया कि गड्ढा लगभग आठ महीने से था और हालांकि यह कोई व्यस्त सड़क नहीं थी, लेकिन अगर कोई गाड़ी आती थी और ड्राइवर को इसकी जानकारी नहीं होती, तो वह इसमें फंस जाता था क्योंकि यहां पानी भरा रहता था। जेम्स कॉक्सॉल ने कहा कि इस गड्ढे से लोगों को बचाने के लिए हमारे दिमाग में एक खुराफात आई।
पुराने कपड़े और जूते से बना दिया पुतला
जेम्स कॉक्सॉल ने बताया कि कुछ पुराने और फटे-पुराने कपड़ों से पैर बना दिया और जींस के साथ जूते भी पहना दिए। जूते वैसे भी पुराने हो चुके थे और दान में देने वाले थे, तो उन्हें इस्तेमाल कर लिया। पैरों को मजबूत और सीधा रखने के लिए कुछ लकड़ी का इस्तेमाल किया। इसके बाद हमने उसे गड्ढे में ऐसे रख दिया, जैसे कोई इंसान गड्ढे में गिरा हुआ हो।
यह भी पढ़ें : एक करोड़ की चोरी के आरोपी को पकड़ा तो चौंक गई पुलिस! निकला विदर्भ का खूंखार अपराधी
इसके बाद जेम्स कॉक्सॉल ने इसकी फोटो लेकर स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कर दी, जहां से यह वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद कैम्ब्रिजशायर काउंटी काउंसिल की तरफ से कहा गया कि एक अधिकारी सड़क का निरीक्षण करेगा और उसे ठीक कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। अब इस मामले की चर्चा पूरे देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
15 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines