हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Viral Video: बरातियों के साथ घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, नजारा देख हैरत में पड़े लोग

विज्ञापन

अक्सर दूल्हे को घोड़े पर सवार होकर बरात लेकर निकलते देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी बरातियों के साथ घोड़े पर सवार दुल्हन को देखा है? शायद ही ऐसा नजारा सबको देखने को मिले लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन बारातियों के साथ घोड़े पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची।

दुल्हन भरे बाजार से होते हुए घोड़े पर बैठकर बारातियों के साथ दूल्हे के घर जाने के लिए जब निकली तो लोग खड़े होकर इस नज़ारे को देखने लगे। दूल्हे की जगह दुल्हन को घोड़े पर बैठा देख लोग हैरान थे। दुल्हन बारातियों के साथ दूल्हे के घर पहुंची, जहां उसका स्वागत करने अन्य लोगों के साथ दूल्हा भी मौजूद था।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हे के घर पहुंचने के बाद सम्मान के साथ दुल्हन को घोड़े से उतारा गया, इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को तलवार भेंट की और कहा कि हमारे महल में आपका स्वागत है। दुल्हन और दूल्हा को देखकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। इसके बाद अन्य तमाम परंपराओं को पूरा कर दोनों घर के अंदर गए।

विज्ञापन

आखिर बरात के साथ दूल्हे के घर क्यों गई दुल्हन ?

दरअसल गुजराती मोड़ वाणिक समाज में परंपरा रही है कि लड़की अपने होने वाले पति को बारात का न्योता देने के लिए उसके घर जाती है। हालांकि पिछले कुछ सालों में धीरे-धीरे यह परंपरा विलुप्त होती जा रही थी। कुछ परिवार वालों ने इस परंपरा को फिर से आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। इसे कन्या टार्टरी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: स्विगी से आर्डर किया था खाना, खाते वक्त मिली दवाई; शिकायत पर मिला ये जवाब

विज्ञापन

आस्था और अविजित ने भी पुरानी परंपरा को बढ़ाने के लिए इस रस्म को पूरा किया, जिसका वीडियो सामने आया है। अब आस्था की इलाके में चर्चा हो रही है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह की बारात बुरहानपुर में देखने को मिली हो, इससे पहले भी एक अन्य दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची थी, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola