हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

जब इंसानों से ज्यादा भावुक निकले जानवर दुल्हन की विदाई पर छलक पड़े आंसू, VIDEO वायरल

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को छू लिया है. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोगों के आखों में आसू भी ला दिया है. आमतौर पर शादी के वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री या डांस चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है. यह वीडियो एक दुल्हन की विदाई का है, जिसमें उसके पालतू कुत्तों का प्यार देखकर हर कोई भावुक हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी के बाद अपने घर से विदा होने के लिए तैयार खड़ी है. उसने लाल जोड़ा पहना हुआ है और परिवार के लोग उसे विदा करने के लिए आसपास खड़े हैं. माहौल पहले से ही भावुक है, क्योंकि विदाई का समय हर किसी के लिए मुश्किल होता है. तभी अचानक घर के दो पालतू कुत्ते वहां आ जाते हैं और दुल्हन के पास पहुंच जाते हैं. इनमें से एक कुत्ता उछलकर दुल्हन के कंधों पर अपने पंजे रख देता है, जैसे वह उसे जाने से रोक रहा हो. दोनों कुत्ते बार-बार उसके पास आकर उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिखते. यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो जाते हैं. दुल्हन भी खुद को संभाल नहीं पाती और दोनों को गले लगा लेती है.

जब दुल्हन विदा होकर आगे बढ़ने लगती है, तो दोनों कुत्ते उसके पीछे-पीछे चलने लगते हैं. उनकी आंखों और हरकतों से साफ दिखता है कि वे अपनी मालकिन से बहुत जुड़े हुए हैं और उसे जाने नहीं देना चाहते. यही सच्चा प्यार और लगाव लोगों को सबसे ज्यादा छू रहा है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है और लाखों लोग इसे पसंद कर चुके हैं. लोग कमेंट में कह रहे हैं कि जानवरों का प्यार सबसे सच्चा होता है. कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि काश दुल्हन अपने इन प्यारे साथियों को भी साथ ले जाती. यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि जानवर भी इंसानों की तरह गहरी भावनाएं रखते हैं और अपने मालिक से बेहद जुड़ाव रखते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola