---विज्ञापन---

832 रुपये एंट्री फीस दें, कुर्सी साथ लेकर आए; शादी में आने वाले मेहमानों के लिए दुल्हन की अनोखी शर्त

Bride Demands Entry Fees To Attend Wedding: शादियां तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या आपने ऐसी कोई शादी देखी है, जहां एंट्री फीस देने के बाद ही आप शादी में जा सकते हैं। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इस अनोखी शादी के बारे में।

---विज्ञापन---

Bride Demands Entry Fees To Attend Wedding: अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन न जाने कितनी तैयारियां करते हैं। जगह से लेकर डिश तक का वो ख्याल रखते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं हैं, जहां मेहमानों को आने के लिए एंट्री फीस देनी होगी। इसके अलावा बारातियों को अपनी कुर्सी साथ लेकर आने के लिए भी कहा गया है।

ये भी पढ़ें- ‘बच्चे तो 2 ही अच्छे, लेकिन पांचवां भी चला लेंगे’, प्रग्नेंसी की खबरों के बीच सीमा हैदर का नया वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

दुल्हन ने क्यों की ये अनोखी मांग?

संयुक्त राज्य अमेरिका में मौजूद यूटा राज्य में रहने वाली यूटा दुल्हन ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए कुछ अनोखी चीजों की मांग की है। वह अपनी शादी को यादगार बनाना चाहती थी, जिसके लिए वो अपने घर के पास एक सुंदर पार्क में शादी करना चाहती थी। जहां शादी करने के लिए $10 यानी 832 रुपये देने थे। लेकिन दुल्हन अपने पैसों को खर्च नहीं करना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने शादी में आने वाले गेस्ट से ही एंट्री फीस की मांग कर दी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना भी है जरूरी

यूटा दुल्हन ने अपनी शादी के लिए जो इनविटेशन कार्ड बनवाया था। उसमें उन्होंने लिखवाया था कि हर एक गेस्ट को शादी में आने के लिए प्रवेश शुल्क यानी एंट्री फीस के लिए $10 देने होंगे। इसी के साथ उन्होंने मेहमानों को अपनी कुर्सियां स्वयं लाने को भी कहा। इसके अलावा शादी में आने के लिए उन्हें पहले से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करना होगा।

---विज्ञापन---

बहन का दुल्हन पर फूटा गुस्सा

दुल्हन ने अपनी शादी में केवल 20 मेहमानों को आमंत्रित किया था, जिसमें से अभी तक किसी ने भी शादी में आने की स्वीकृति नहीं दी है। दुल्हन ने बताया, ”जब उनकी बहन को इनविटेशन कार्ड मिला और उन्होंने एंट्री फीस के बारे में पढ़ा, तो उन्हें गुस्सा आया।” उन्होंने दुल्हन को कंजूस कहा। साथ ही समझाया कि ये गलत है।

उलझन में फंसी दुल्हन ने बताया कि उनकी इस सोच परिवार के कुछ करीबी सदस्यों और दोस्तों को पसंद नहीं आई है। उनकी इस मांग से आधे से ज्यादा आमंत्रित पक्ष नाराज हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फेमस होटल के खाने की थाली में निकला कॉकरोच, शिकायत पर मैनेजर ने दिखाई अकड़, अब वीडियो वायरल

First published on: May 23, 2024 06:15 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola