हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डांस करते-करते गिरी दुल्हन, हो गई मौत; खुशी के माहौल में पसरा मातम

Bride Death News : दिल्ली की रहने वाली एक लड़की अपनी मेहंदी के लिए उत्तराखंड के नैनीताल पहुंची थी, यहां डांस के दौरान लकड़ी पहले बेहोश हुई और फिर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Bride Death News :  अचानक होने वाली मौत की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अचानक मौत के कई चौकाने वाले वीडियो सामने आ चुके हैं। अब उत्तराखंड के नैनीताल से एक और चौंकानी वाली खबर सामने आई है, यहां डांस करते-करते एक दुल्हन की अचानक मौत हो गई। खुशी के माहौल में दुल्हन की मौत से मातम पसर गया और सब हैरान रह गए। इस लड़की की शादी होने वाली थी और इसी के सेलिब्रेशन के लिए वह उत्तराखंड पहुंची थी।

जश्न मनाने पहुंची, पसर गया मातम

दिल्ली की रहने वाली 28 साल की लड़की शादी से पहले जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड के नैनीताल पहुंची थी। इस दौरान वह अपने दोस्तों संग लग्जरी रिसोर्ट में डांस कर रही थी लेकिन तभी बेहद दुखद घटना हुई। लड़की बेहोश होकर गिर पड़ी और जब तक उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेया जैन नाम की लड़की अपनी शादी का जश्न मनाने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ नौकुचियाताल के एक लग्जरी रिसॉर्ट में पहुंची थीं। डांस के दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ी और वह बेहोश हो गई। परिवार के सदस्य आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

विज्ञापन

मृतक श्रेया जैन

यह भी पढ़ें : 8 साल की उम्र में मरने वाली थी लड़की, एल‍ियन से बदल ली आत्‍मा! डॉक्टर भी रह गए हैरान

विज्ञापन

डांस के दौरान बेहोश हुई श्रेया 

श्रेया जैन लखनऊ में रहने वाले लड़के से शादी करने वाली थी। शनिवार को उत्तराखंड में मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें नाचते समय 28 साल की श्रेया बेहोश हो गईं और फिर उनकी मौत हो गई। काठगोदाम में ही परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया और भारी मन के साथ परिवार दिल्ली वापस लौट आया।

यह भी पढ़ें : जूस पीने वाले सावधान! अनार के दाने में घूमते मिले कॉकरोच, पुलिस ने लिया एक्शन

विज्ञापन

वहीं श्रेया के पिता पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि बेटी ने बीटेक के बाद MBA की पढ़ाई पूरी कर ली थी। वह अपनी शादी को लेकर काफी खुश थी, लड़का लखनऊ का रहने वाला था और आईटी कंपनी में जॉब करता था। वहीं भीमताल के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदीप नेगी ने बताया कि लड़की की मौत कार्डियोपल्मोनरी जटिलताओं के कारण हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola