Bride Cancelled Wedding Because Of Groom’s Deed: शादियों में आए दिन कई चौंका देने वाले मामले सुनने में आते हैं। ऐसा एक मामला उत्तर प्रदेश के महोबा से सामने आया। जहां दूल्हे की हरकत से शर्मसार होकर दुल्हन ने गुस्से में बड़ा कदम उठा लिया। शादी समारोह में इतना हंगामा मच गया कि मंडप में दुल्हन और उसके घरवालों ने शादी करने से ही मना कर दिया। दूल्हा माफी मांगता रह गया लेकिन न माफी मिली और न ही दुल्हन। जानें आखिर क्या है पूरा मामला?
यूपी के महोबा में हो रहे शादी कार्यक्रम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जब मंडप में दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दिया। महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की की शादी मध्य प्रदेश के नौगांव थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले लड़के साथ तय की गई थी। जब दूल्हा गांव से बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर आया तो बारातियों का अच्छे से स्वागत किया गया। काफी धूमधाम से दोनों का वरमाला कार्यक्रम किया गया जिसमें सैंकड़ों लोग शामिल हुए। जब सब लोग खुश थे तो दूल्हे की एक हरकत ने सबकी खुशियां छीन लीं। हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि रस्में भी रोक दी गईं। इस घटना के बाद लगभग सभी बाराती वापिस चले गए।
दूल्हे ने की कौन-सी हरकत?
आपको बता दें कि शादी के मंडप में जब सात फेरे लेने की बारी आई तो दोनों गांठ बांधकर मंडप में फेरे ले रहे थे। तभी तीन फेरे के बाद दूल्हे ने दुल्हन की बुआ पर छींटाकशी कर दी। इससे काफी महिलाएं भड़क गईं और दुल्हन ने गुस्से में आकर बांधी गई गांठ खोलकर फेंक दी। इसके बाद जमकर हंगामा मचा। दूल्हे ने इस हरकत पर माफी भी मांगी लेकिन महिलाएं और दुल्हन के घरवाले नहीं माने। इस वजह से दुल्हन ने शादी करने से ही मना कर दिया। नतीजतन दूल्हे को अपनी एक गलती इतनी महंगी पड़ गई कि उसे बिना दुल्हन के ही डोली वापिस ले जानी पड़ी।
पुलिस ने दूल्हे को किया अरेस्ट
हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के घरवालों की शिकायत पर दूल्हे को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा कि लड़की वालों की तहरीर पर दूल्हे को अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों के बीच कई बार समझाकर समझौता करवाने का प्रयास किया गया लेकिन दुल्हन शादी करने से इंकार कर रही है।
यह भी पढ़ें: महिला टीचर ने रात तीन बजे किया हंगामा, डरे पड़ोसियों ने लगाया पुलिस को फोन
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines