हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ये कैसा Wedding रिसेप्शन है? अचानक हवा में झूल गई लड़की

Wedding Reception Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी के रिसेप्शन में एक महिला अचानक हवा में उड़ गई। अब इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब

Wedding Reception Viral Video: शादी की खुशी में लोग तरह तरह की पार्टी आयोजित करते हैं। कुछ नया और अलग करने के लिए नए नए तरीके अपनाते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसा भी कर देते हैं, जिसे देखकर हैरानी होती है। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है कि शादी का रिसेप्शन ऐसे कौन देता है भाई?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की को एक बड़े रबड़ से बांध दिया गया और एक गाड़ी के माध्यम से उसे खींचा गया। रबड़ में तनाव आने के बाद अचानक इसे छोड़ दिया गया। लड़की हवा में झूलती रही। यह एक झूले की तरह था। ऐसा ही दूल्हे के साथ भी किया गया। इस दौरान वहां तमाम मेहमान मौजूद थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन को हवा में उड़ता देखकर हर कोई बस देखता ही रह गया। जिस तरह अचानक दुल्हन हवा में उड़ी, लोगों की आंखें फटी रह गईं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों की इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे ऐसा लगता है कि उनका वेडिंग प्लानर निश्चित रूप से एक सात साल का लड़का था। एक ने लिखा कि अगर वह केबल टूट जाती तो ये कार्यक्रम इतिहासिक हो जाता। एक ने लिखा कि मैं तो इस शादी में कभी शामिल ही ना होता, भले ही शादी के दिन ही शादी टूट जाती। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं भी चाहता हूं, मेरी शादी के बाद तुरंत ऐसा ही हो।

यह भी पढे़ं : किस ओर जा रहा है देश? महिला जज ने सरकारी आवास में की सुसाइड, उठ रहे ऐसे सवाल

बता दें कि वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @historyinmemes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 33 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो को एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें