ईंट बनाते इस शख्स ने जो कहा, सुनकर लोग बोले- इतना भी सच नहीं बोलना था
Author: Avinash Tiwari
2024-02-21 11:15:16
Laborer Video Viral: ईंट बनाते मजदूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में मजदूर बता रहा है कि परिवार की जिम्मेदारी की वजह से लोग घर परिवार से दूर हो जाते हैं। अब इस मजदूर का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि इतना भी सच नहीं बोलना चाहिए था।
क्या बोला मजदूर?
मजदूर कह रहा है, “सोचने वाली बात है कि हम अपने परिवार के लिए कमाते हैं और परिवार से दूर रहते हैं। हम कमाकर घर बनाते हैं और उसी घर में मेहमान बनकर जाते हैं। कहते हैं कि वक्त कहां से कहां से गया , अब हमें भी कमाने की जरूरत आ गई। ”
मजदूर आगे कह रहा है, “हमें भी शौक था जवान होने का, जब जवान हुए तो जवानी परदेस खा गई। घर के हालातों ने इस कदर मजबूर कर दिया, हम जिसके लिए कमाते हैं उनसे ही दूर कर दिया।” अब ईंट बनाते इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियां
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यार इतना भी सच नहीं बोलना चाहिए था। एक ने लिखा कि भाई ने एक एक शब्द सच बोला है। एक ने लिखा कि जिंदगी की ये कड़वी सच्चाई है, जिसका आज की जनरेशन सामना कर रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे तो इस शख्स की बातों ने खामोश कर दिया।
एक ने लिखा कि आज के नेताओं को ये समझना चाहिए कि आखिरकार देश के युवा करें तो क्या करें? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि देश में ऐसे युवाओं की भरमार है जो दूसरी जगहों पर जाकर काम करने को मजबूर है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि देश के एक हिस्से में विकास हो रहा है जबकि दूसरे हिस्से को नजरअंदाज किया जा रहा है।
बता दें कि इस वीडियो को @desimojito नाम के X हैंडल से शेयर किया गया है, इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लगभग डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines