एफिल टावर के सामने ब्राजीलियाई मॉडल ने बिकिनी में कराया फोटोशूट, नेटिजंस बोले- शर्मनाक

gabriela versiani

पेरिस: फ्रांस के ऐतिहासिक एफिल टावर के सामने ब्राजीलियाई मॉडल ने बिकिनी में फोटोशूट कराने के बाद चर्चा में हैं। 24 वर्षीय गैब्रिएला वर्सियानी और 27 वर्षीय गैबिली ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दो लड़कियां बिकनी पहनकर एफिल टावर पहुंच गईं और फोटोशूट कराने लगीं। यह भी बताया गया कि वे मॉडलिंग करती हैं, लेकिन जब वे वहां फोटोशूट कराने पहुंचीं, तो काफी भीड़ जुट गई। हालत यह हो गई कि पुलिस बुलानी पड़ी । इसके बाद तो फिर वहां जमकर हंगामा हो गया। गोयाकि, दोनों मॉडल्स एफिल टावर में अपने बिकिनी बिजनेस को प्रमोट करने के मकसद से गई थीं।

https://www.instagram.com/p/CkZHVxPs7Ed/

इंस्टाग्राम में शेयर वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि मॉडल ने लंबे ब्लैक कोट पहन रखा है। फोटोशूट के दौरान कोट खोलकर रेड बिकिनी में पोज देती है। लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कुछ लोगों ने इसे शर्मनाक बताया है और कहा है कि मॉडल ने लाइन को क्रॉस किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मॉडल को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ