Brain Dead man becomes alive: मरने के बाद क्या कोई इंसान फिर से जिंदा हो सकता है? यह लगभग नामुमकिन सा लगता है, लेकिन अमेरिका के अस्पताल में ऐसा ही चमत्कार देखने को मिला है। एक मरीज को ब्रेन डेड घोषित किया गया और डॉक्टर्स ने उसका दिल निकालने की कोशिश की। तभी मरीज अचानक से जिंदा हो गया और तेज-तेज हाथ पैर पटकने लगा। यह नजारा देखकर डॉक्टर्स के भी होश उड़ गए।
ड्रग अवोरडोज का शिकार
यह मामला अमेरिका के केंटकी स्थित बैपटिस्ट हेल्थ रिचमंड हॉस्पिटल का है। 36 वर्षीय थॉमस टीजे को ड्रग ओवरडोज के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर कई महीनों के इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। डॉक्टर्स का कहना था कि ज्यादा ड्रग्स लेने की वजह से थॉमस का दिमाग मर चुका है और अब वो कभी नहीं उठ सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Video: अपने सिर से बड़ा अंडा निगल गया सांप, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
क्या होता है ब्रेन डेड?
अब आप सोच रहे होंगे कि ब्रेन डेड क्या होता है? दरअसल ब्रेन डेड में मरीज का दिमाग काम करना बंद कर देता है या फिर यूं कहें कि दिमाग मर जाता है। ऐसे में मरीज का शरीर गर्म रहता है और दिल भी धड़कता है, लेकिन दिमाग मर जाने के बाद शरीर भी आधा मर चुका होता है और व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जाता है।
सर्जरी से पहले हुए जिंदा
आमतौर पर ब्रेन डेड मरीजों के दिल से ही हार्ट सर्जरी की जाती है। हार्ट सर्जरी के लिए ऐसे लोगों को ही चुना जाता है। थॉमस के ब्रेन डेड होने के बाद डॉक्टर्स ने उनका दिल भी निकालना चाहा। मगर थॉमस जिंदा हो गए। जरा सोचिए कोई शख्स जिंदा हो और उसे पता हो कि उसके शरीर पर चीरा लगाकर एक अंग निकाला जाने वाला है, तो उस पर क्या बीतती होगी? थॉमस की सर्जरी शुरू होने से पहले ही वो जिंदा हो गए।
अभी भी होती है परेशानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICU में ऑपरेटिंग के दौरान थॉमन के हाथ-पैर में हरकत हुई और वो हिलने लगे। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। थॉमन रो रहे थे। उनके जिंदा होते ही सर्जरी कैंसिल कर दी गई। अब थॉमस पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं, वो अपनी बहन डोना रोहरर के साथ रहते हैं। थॉमस की याददाश्त पूरी तरीके से वापस नहीं आई है, उन्हें चलने और बात करने में भी परेशानी होती है, लेकिन बड़ी यह है कि वो जिंदा हैं।
यह भी पढ़ें- McDonald’s में फ्राई कुक बने डोनाल्ड ट्रम्प का वीडियो वायरल, ग्राहक भी रह गये सन्न
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
7 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
4 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines