हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बॉयफ्रेंड की सलाह से गर्लफ्रेंड बनी मालामाल! बोली-मुझे नहीं हो रहा यकीन

Lucky Draw : बॉयफ्रेंड की बात मनाने के बाद एक लड़की लाखों की सम्पत्ति की मालकिन बन गई है। लड़की का कहना है कि वह इतने पैसों का क्या करेगी, इसके बारे में अभी कुछ सोचा नहीं है।

विज्ञापन

Lucky Draw : कभी-कभी कुछ करीबियों की सलाह इतनी अच्छी होती है कि किस्मत भी बदल जाती है। एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने एक सलाह दी, जिसे मानने के बाद अब उसकी किस्मत बदल चुकी है। पूरा मामला अमेरिका के मैरीलैंड का है। एक लड़की बहुत दिनों से अपने बॉयफ्रेंड की सलाह को दरकिनार कर रही थी लेकिन एक दिन उसने बॉयफ्रेंड की बात को मान लिया, इसके बाद किस्मत बदल गई।

बॉयफ्रेंड की सलाह से बनी लखपति

ब्रिन नाम की लड़की ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड काफी समय लॉटरी खरीदने की जिद कर रहा था। कई दिनों तक तो मैं उसकी बातों को इग्नोर करती रही। हालांकि एक दिन मेरे मन में आया कि क्यों न मैं सच में एक लॉटरी का टिकट खरीद ही लूं।

ब्रिन ने अपने बॉयफ्रेंड की सलाह को मानते हुए लॉटरी टिकट खरीदना शुरू कर दिया। 20 अप्रैल को जब लकी ड्रॉ का एलान हुआ तो उसमें ब्रिन का नाम शामिल था लेकिन ब्रिन को इस बात की जानकारी ही नहीं थी। वह विनर बन गई है। टिकट ब्रिन के पर्स में ही पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें : सौंपना पड़े शरीर या बात कितनी हो गंभीर? हर राज उगलवाने में माहिर है लड़की?

कुछ दिन बाद जब ब्रिन ने टिकट को निकालकर उसे स्क्रैच किया तो उसे नतीजों को देखकर विश्वास ही नहीं हो रहा था। दरअसल ब्रिन इस लकी ड्रॉ का सबसे बड़ा इनाम जीत लिया था, जिसकी रकम 50,000 डॉलर (करीब 41 लाख रुपये) बताई गई। ब्रिन ने बताया कि जीतने के बाद मैं जोर-जोर से चिल्ला पड़ी।

यह भी पढ़ें : चुनाव खत्म होते ही मेरठ से क्यों चले गए अरुण गोविल? खुद बताई वजह

ब्रिन ने कहा कि मैंने कभी सीरियस होकर इस गेम को नहीं खेला। मैं तो बस मनोरंजन के लिए खेल रही थी। इनाम की राशि देखकर मुझे यकीन नहीं हुआ और मैं चिल्ला पड़ी। मेरी आवाज सुनकर पड़ोसी भी हैरान रह गए। ब्रिन ने कहा कि मुझे अभी कोई आईडिया नहीं है कि मैं इन पैसों का क्या करुंगी। हो सकता है कि मैं इससे अपना कोई व्यापार शुरू कर लूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें