'यमराज जी सो रहे लेकिन पुलिस देख रही क्या?' चलती बाइक पर शख्स ने किया स्टंट, वीडियो वायरल

Bike Viral Video : आज कल के युवाओं पर रील और स्टंट का भूत चढ़ा है, अपनी जान को दांव पर लगा दूसरों की जान भी खतरें में डाल देते हैं। कुछ स्टंट इतने खतरनाक होते हैं कि लोग देखकर हैरान हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

Bike viral video
विज्ञापन

Bike Viral Video: रील्स बनाकर कई लोग सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहते हैं। कुछ लोगो को वीडियो बनाने की ऐसी लत लगी है कि अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। आए दिन खतरनाक स्टंट के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो बिहार का वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स चलती बाइक पर कहदे होकर स्टंट कर रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि हो सकता है कि यमराज सो रहे हों या छुट्टी पर हों लेकिन पुलिस ये देख रही है क्या?

बीच सड़क पर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि खतरनाक तरीके से बाइक चलाता दिखाई दे रहा है। बाइक पर ही ये शख्स तरह-तरह की हरकतें करता है और फिर पुश-अप करने लगता है। एक बार तो ऐसा लगा कि बाइक डिसबैलेंस हो गई और ये शख्स गिर सकता है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शख्स बाइक पर खड़ा हो गया और अपने दोनों हाथ ऊपर कर स्टंट करने लगा। हालांकि उसका स्टंट यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि वह बाइक की टंकी पर पैर लटकाकर बैठ गया।

इस वीडियो को @ChapraZila नाम के अकाउंस से X शेयर किया गया है, जिसको 70 हजार लोगों ने देखा, वहीं हजारों ने लाइक किया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि भाई इस तरह का स्टंट कौन करता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस तरह का स्टंट करने से पहले घरवालों का ख्याल रखा करो। तीसरे ने कमेंट किया कि जब यमराज अपना वीकऑफ सेलिब्रेट कर रहे हो तो ऐसा ही होता है।

विज्ञापन

वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालो को अपनी और दूसरो की जान की परवाह करनी चाहिए। एक ने अन्य ने लिखा कि यमराज को उठाने की कोशिश हो रही है। एक अन्य ने लिखा कि ना हेलमेट, ना कोई डर, गजब है स्टंट की आशिकी। एक अन्य ने लिखा कि लड़के में क्या गजब का टैलेंट है, ये सभी में नहीं होती है। एक अन्य ने लिखा कि हो सकता है कि यमराज सो रहे हों लेकिन पुलिस को ये सब दिख रहा है क्या?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ